Delhi Car Blast Complete list of dead and injured in Delhi blast

Delhi Car Blast : दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी सूची… यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड के कई लोग शामिल

Delhi Car Blast : दिल्ली ब्लास्ट में मरने वाले और घायलों की पूरी सूची… यूपी, हिमाचल, उत्तराखंड के कई लोग शामिल

नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत और 24 घायल हुए हैं. मृतकों में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर के रहने वाले अशोक कुमार पुत्र जगवंश सिंह शामिल हैं. घायलों में यूपी के देवरिया का युवक शामिल है. इसके अलावा दिल्ली के कई युवकों के साथ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का युवक भी है. राजधानी दिल्ली सोमवार की शाम एक बार फिर दहशत में डूब गई. शाम 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस ने अब तक 8 लोगों की मौत और 20 के घायल होने की पुष्टि की है. घायलों को लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और स्थिति पर अधिकारियों से रिपोर्ट ली.


घायल और मृतकों की सूची

1. शायना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मिर्फ़ रोड, शकूर की डंडी, दिल्ली (घायल)
2. हर्षुल पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)
3. शिवा जायसवाल पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)
4. समीर पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली – (घायल)
5. जोगिंदर पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)
6. भवानी शंकर सहरमा पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)
7. अज्ञात (मृत)
8. गीता पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)
9. विनय पाठक पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)
10. पप्पू पुत्र दूधवी राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)
11. विनोद पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)
12. शिवम झा पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)
13. अज्ञात (अमान) (घायल)
14. मोहम्मद शहनवाज पुत्र अहमद जमन, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
15. अंकुश शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)
16. अशोक कुमार पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) (मृत)
17. अज्ञात- (मृत)
18. मोहम्मद फारुख पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
19. तिलक राज पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)
20. अज्ञात (घायल)
21. अज्ञात ( मृत)
22. अज्ञात ( मृत)
23. अज्ञात (मृत)
24. मोहम्मद सफवान पुत्र मोहम्मद गुफ़रान, सीता राम बाजार, दिल्ली (घायल)
25. अज्ञात (मृत)
26.मोहम्मद दाऊद पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाज़ियाबाद (घायल)
27. किशोरी लाल पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)
28. आज़ाद पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली (घायल)
दिल्ली में हाई अलर्ट, एनआईए मौके पर
धमाके के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया. एनआईए, स्पेशल सेल और फॉरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और सैंपल इकट्ठा किए. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने खुद मौके का निरीक्षण किया. गृह मंत्री अमित शाह को हर पल की जानकारी दी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमित शाह से बात की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]