Delhi coaching incident accused sent to 14 day judicial custody

दिल्ली कोचिंग हादसा : अभिषेक गुप्ता और देशराज सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

 

नई दिल्ली । दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित यूपीएससी कोचिंग सेंटर में पानी भरने से छात्रों की हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने राव आईएएस कोचिंग के मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस कोचिंग सेंटर हादसे के दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद राजेंद्र नगर थाने से कोर्ट ले गई, जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों समेत बिल्डिंग मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम की देखभाल करने वाले निगमकर्मियों और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
दरअसल, दिल्ली में शनिवार शाम हुई बारिश से ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। पानी में डूबने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई थी। राजेंद्र नगर थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
इस घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीन छात्रों की मौत के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “जो दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुआ, वह इंसानों द्वारा निर्मित आपदा थी। यह हादसा नहीं हत्या थी। जिन तीन बच्चों की जान गई है, वे देश के भविष्य थे। आज सामने आ चुका है, इस हादसे में आम आदमी पार्टी (आप) की ना केवल आपराधिक लापरवाही थी, इसमें भ्रष्टाचार भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]