Delhi government's big decision on green crackers

ग्रीन पटाखों पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

ग्रीन पटाखों पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

UNN: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को ग्रीन पटाखों की गाइडलाइंस को लेकर एक अहम बैठक हुई। इसमें दिल्ली पुलिस, DPCC, NDMC, MCD और अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहे। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सरकार ने पटाखों की बिक्री और जलाने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं।
ऑनलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक
दिल्ली सरकार ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि सिर्फ ग्रीन पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल की अनुमति होगी। ऑनलाइन बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ट्रेडर्स को अंडरटेकिंग देनी होगी कि वे बिना QR कोड वाले पटाखे न खरीदेंगे, न बेचेंगे। बिक्री की अनुमति केवल 18 से 20 अक्टूबर तक रहेगी, जबकि पटाखे सिर्फ 19 और 20 अक्टूबर को ही जलाए जा सकेंगे।
ग्रीन पटाखे जलाने का समय भी तय
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि दिल्लीवासियों को इस बार पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहते हुए सुरक्षित और खुशियों भरी दिवाली मनाने का अवसर मिला है।
ग्रीन पटाखों को दिवाली से एक दिन पहले और दिवाली वाले दिन
सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ही जलाने की अनुमति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]