India should now organise a world-class railway exhibition Vaishnav

भारत को अब एक विश्वस्तरीय रेलवे प्रदर्शनी आयोजित करनी चाहिए: वैष्णव

11 सालों में मोदी सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण पर दिया विशेष ध्यान

नई दिल्ली । केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में भारतीय रेल ने जबरदस्त प्रगति की है और इसके नतीजे अब साफ नजर आ रहे हैं। नई दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल रेलवे इक्विपमेंट एग्जीबिशन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में 35,000 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई गईं और 46,000 किलोमीटर रेल मार्गों का विद्युतीकरण किया गया।
उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में पीएम मोदी ने रेलवे के आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया है और आज उसके शानदार परिणाम दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान 40,000 नए रेल कोच बनाए गए हैं, जो भारत की तकनीकी और निर्माण क्षमता को दर्शाता है। वैष्णव ने कहा कि यह उपलब्धियां भारतीय रेल के परिवर्तन और एक आधुनिक, टिकाऊ और यात्री-हितैषी परिवहन प्रणाली की दिशा में सरकार की दूरदर्शी सोच को दिखाती हैं।
उन्होंने कहा कि देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना पर तेज़ी से काम चल रहा है और अब तक 325 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो गया है। “मैं सूरत और मोरा स्टेशनों पर गया था। यह 2027 में खुलने वाले पहले हिस्से का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि भारत में अब 156 वंदे भारत सेवाएं, 30 अमृत भारत सेवाएं और 4 नमो भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो यात्रियों में बेहद लोकप्रिय हैं। रेल मंत्री ने सीआईआई को यह आयोजन करने के लिए धन्यवाद दिया और सुझाव दिया कि भारत को अब एक विश्वस्तरीय रेलवे प्रदर्शनी आयोजित करनी चाहिए, जो जर्मनी की इननो ट्रेन से भी बड़ी हो।

×
Date : 16 October 2025 Posted By : EDITOR
भारत को अब एक विश्वस्तरीय रेलवे प्रदर्शनी आयोजित करनी चाहिए: वैष्णव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]