मर्डर केस में पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार - Update Now News

मर्डर केस में पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। कई दिन से पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में फरार चल रहे ओलंपिक मेडल विजेता और पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इन दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलते-मिलते रह गई थी। दरअसल सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस टीमें पंजाब में छापेमारी कर रही थी। ऐसे में शनिवार को जब सुशील कुमार और उसका साथी अजय कुमार पुलिस की गिरफ्त में आने ही वाला था कि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सुशील कुमार और उसका दाहिना हाथ अजय फरार हो गया था।
सुशील कुमार की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि, छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर शिवकुमार, इंस्पेक्टर करमबीर और एसीपी अत्तर सिंह के नेतृत्व में स्पेशल सेल एसआर की टीम ने सुशील कुमार और अजय को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया है।

×
Date : 24 May 2021 Posted By : EDITOR
मर्डर केस में पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
News Image

नई दिल्ली। कई दिन से पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में फरार चल रहे ओलंपिक मेडल विजेता और पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी अजय कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इन दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलते-मिलते रह गई थी। दरअसल सुशील कुमार की तलाश में दिल्ली पुलिस टीमें पंजाब में छापेमारी कर रही थी। ऐसे में शनिवार को जब सुशील कुमार और उसका साथी अजय कुमार पुलिस की गिरफ्त में आने ही वाला था कि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही सुशील कुमार और उसका दाहिना हाथ अजय फरार हो गया था।
सुशील कुमार की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि, छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर शिवकुमार, इंस्पेक्टर करमबीर और एसीपी अत्तर सिंह के नेतृत्व में स्पेशल सेल एसआर की टीम ने सुशील कुमार और अजय को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]