सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के 'विघ्नहर्ता गणेश' ने पूरे किए 900 एपिसोड्स - Update Now News

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘विघ्नहर्ता गणेश’ ने पूरे किए 900 एपिसोड्स

 

मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बेहद पसंद किए जाने और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पौराणिक शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ के लिए इस समय जश्न का मौका है! हिंदू पुराणों पर आधारित यह शो भगवान गणेश की कथाओं के इर्द-गिर्द घूमता है, और हाल ही में इस शो ने अपने 900 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। इस शो ने कुछ अनमोल सबक और जीवन की महत्वपूर्ण सीख देते हुए दर्शकों में दिलचस्पी जगाए रखी है। इस शो के कलाकार मलखान सिंह, जो भगवान शिव का रोल निभा रहे हैं, और पार्वती का रोल निभा रहीं मदिराक्षी मुंडले ने सभी कलाकारों के साथ मिलकर सेट पर एक दूसरे को बधाई दी। 900 एपिसोड्स पूरे करने पर भगवान शिव का रोल निभा रहे मलखान सिंह कहते हैं, “मैं विघ्नहर्ता गणेश जैसे शो का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं, जिसे दर्शकों का इतना प्यार और तारीफें मिली हैं। इस शो ने मुझे भगवान शिव का रोल निभाने का मौका दिया है और मैं इसे बहुत खास मानता हूं। मुझे ऐसे और भी मौकों का इंतजार रहेगा और मैं लगातार दर्शकों का दिल जीतने का प्रयास करता रहूंगा।” दूसरी ओर मदिराक्षी मुंडले, जो इस शो में पार्वती का रोल निभा रही हैं, कहती हैं, “मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं जिसे दर्शकों ने इतना पसंद किया है। मेरा अब तक का सफर शानदार रहा है और मुझे पार्वती का किरदार निभाकर बहुत अच्छा लग रहा है। 900 एपिसोड्स पूरे करना हमारे लिए बड़ा उत्साहजनक है। यह हमारे फैंस के अटूट समर्थन और हमारे कास्ट और क्रू के सहयोग के बिना मुमकिन ना होता। हमें आगे भी ऐसी उपलब्धियां हासिल करने का इंतजार रहेगा।”

×
Date : 24 May 2021 Posted By : EDITOR
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के ‘विघ्नहर्ता गणेश’ ने पूरे किए 900 एपिसोड्स
News Image

 

मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बेहद पसंद किए जाने और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पौराणिक शो 'विघ्नहर्ता गणेश' के लिए इस समय जश्न का मौका है! हिंदू पुराणों पर आधारित यह शो भगवान गणेश की कथाओं के इर्द-गिर्द घूमता है, और हाल ही में इस शो ने अपने 900 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। इस शो ने कुछ अनमोल सबक और जीवन की महत्वपूर्ण सीख देते हुए दर्शकों में दिलचस्पी जगाए रखी है। इस शो के कलाकार मलखान सिंह, जो भगवान शिव का रोल निभा रहे हैं, और पार्वती का रोल निभा रहीं मदिराक्षी मुंडले ने सभी कलाकारों के साथ मिलकर सेट पर एक दूसरे को बधाई दी। 900 एपिसोड्स पूरे करने पर भगवान शिव का रोल निभा रहे मलखान सिंह कहते हैं, "मैं विघ्नहर्ता गणेश जैसे शो का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं, जिसे दर्शकों का इतना प्यार और तारीफें मिली हैं। इस शो ने मुझे भगवान शिव का रोल निभाने का मौका दिया है और मैं इसे बहुत खास मानता हूं। मुझे ऐसे और भी मौकों का इंतजार रहेगा और मैं लगातार दर्शकों का दिल जीतने का प्रयास करता रहूंगा।" दूसरी ओर मदिराक्षी मुंडले, जो इस शो में पार्वती का रोल निभा रही हैं, कहती हैं, "मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं जिसे दर्शकों ने इतना पसंद किया है। मेरा अब तक का सफर शानदार रहा है और मुझे पार्वती का किरदार निभाकर बहुत अच्छा लग रहा है। 900 एपिसोड्स पूरे करना हमारे लिए बड़ा उत्साहजनक है। यह हमारे फैंस के अटूट समर्थन और हमारे कास्ट और क्रू के सहयोग के बिना मुमकिन ना होता। हमें आगे भी ऐसी उपलब्धियां हासिल करने का इंतजार रहेगा।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

When Saif Ali Khan revealed WHY his house smells like a Dhaba! Watch The Actor’s Hilarious Revelation on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip When Saif Ali Khan revealed WHY his house smells like a Dhaba! Watch The Actor’s Hilarious Revelation on Netflix’s The Great Indian Kapil Show Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan bring the laughs to Netflix’s The Great Indian Kapil Show this Saturday Fetching content Mumbai: What’s the secret to looking […]