ध्वनि भानुशाली के 'वास्ते' सॉन्ग ने यूट्यूब पर बटोरे 1.5 बिलियन व्यूज - Update Now News

ध्वनि भानुशाली के ‘वास्ते’ सॉन्ग ने यूट्यूब पर बटोरे 1.5 बिलियन व्यूज

 

मुंबई। ‘इशारे तेरे’ और ‘लेजा रे’ जैसे गानों के लिए पहचानी जाने वाली सिंगर ध्वनि भानुशाली के गाने ‘वास्ते’ को यूट्यूब पर 1.5 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 1 अरब व्यूज पाने वालों में भारतीय गीतों में भक्ति गीत ‘हनुमान चालीसा’ लिस्ट में सबसे ऊपर है, इसके बाद पंजाबी सॉन्ग ‘लहंगा’ और एक हरियाणवी सॉन्ग ’52 गज का दमन’ है। ध्वनि का गाना चौथे नंबर पर है।यूट्यूब पर 1.5 बिलियन व्यूज बटोरने वाली ध्वनि सबसे कम उम्र की इंडिन म्यूजिशियन बन गई है। ‘वास्ते’ तनिष्क बागची द्वारा रचित और अराफत महमूद द्वारा लिखित है, जिसमें निखिल डिसूजा सह-गायक के रूप में हैं, संगीत वीडियो राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा निर्देशित है। अपना आभार व्यक्त करते हुए, ध्वनि ने कहा: ‘वास्ते’ की कहानी मेरी जिंदगी में घटी थी। मैं हमेशा उन सभी लोगों की आभारी रहूंगी जिन्होंने यूट्यूब पर इसे एक अरब तक पहुंचाया। तनिष्क, अराफात, निखिल, राधिका मैम, विनय सर और सिद्धार्थ की टीम की वजह से हम तब और आज भी इतने सारे रिकॉर्ड तोड़ पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नोरा फतेही का किलर डांस और संजय दत्त का स्वैग — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने मचा दिया म्यूज़िक वर्ल्ड में हंगामा!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नोरा फतेही का किलर डांस और संजय दत्त का स्वैग — ‘सरके चुनर तेरी सरके’ ने मचा दिया म्यूज़िक वर्ल्ड में हंगामा! Mumbai: फिल्म केडी: द डेविल की घोषणा के बाद से ही पूरे देश में इसकी खूब चर्चा हो रही है। अब इस जोश को और बढ़ाने के लिए […]