Discussion on One Nation One Election begins once again

वन नेशन, वन इलेक्‍शन की चर्चा एक बार फिर शुरू , 18 से 22 सितंबर तक बुलाया संसद का विशेष सत्र

वन नेशन, वन इलेक्‍शन की चर्चा एक बार फिर शुरू

सरकार, 18 से 22 सितंबर तक बुलाया संसद का विशेष सत्र

नई दिल्ली : 2014 से अब तक पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने कई बड़े और चौंकाने वाले फैसले किए हैं. अब सरकार ने एक बार फिर से 18 से 22 सितंबर के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है. इस सत्र में 5 बैठकें होंगी. इस बात की जानकारी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर दी है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि इस विशेष सत्र में सरकार ‘एक देश, एक चुनाव’ पर बिल ला सकती है. इसको लेकर एक कमेटी का भी गठन कर दिया गया है जिसका अध्‍यक्ष पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया है. वहीं कमेटी के सदस्‍यों को लेकर कुछ देर में घोषणा की जा सकती है.
‘एक देश, एक चुनाव’ का सीधा सा मतलब है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ करा लिए जाएं. इस मुद्दे पर देश में काफी समय से बहस चल रही है. ये एक ऐसा मुद्दा है जिसको प्रधानमंत्री खुद लंबे समय से उठाते रहे हैं. इसको लेकर सर्वदलीय बैठक भी पूर्व में बुलाई जा चुकी है लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला. पिछले महीने भी राज्यसभा में चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने एक देश-एक चुनाव को समय की जरूरत बताया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]