DiscussionChMadhya Pradesh Chhattisgarh and Rajasthan

पीएम मोदी और जेपी नड्डा की बैठक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के नाम पर चर्चा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर जारी कयासों और बैठकों के दौर के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक कर रहे हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री के चयन के लिए अब तक मिले फीडबैक और जानकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर चल रही बैठक में तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अहम चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि, रविवार को चुनावी नतीजे आने के बाद से ही भाजपा में इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विचार विमर्श का दौर जारी है। सोमवार और मंगलवार को भी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई नेताओं ने और इन तीनों राज्यों के चुनावी अभियान से जुड़े कई प्रभारी और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात कर अपने-अपने फीडबैक को साझा किया है। पिछले दो दिनों से भाजपा के आला नेता इन तीनों राज्यों के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और यह माना जा रहा है की इन तमाम नेताओं से मिले फीडबैक को भाजपा अध्यक्ष नड्डा प्रधानमंत्री आवास पर चल रही बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा कर रहे होंगे।

×
Date : 06 December 2023 Posted By : EDITOR
पीएम मोदी और जेपी नड्डा की बैठक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के नाम पर चर्चा
News Image

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर जारी कयासों और बैठकों के दौर के बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक कर रहे हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री के चयन के लिए अब तक मिले फीडबैक और जानकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर चल रही बैठक में तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अहम चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि, रविवार को चुनावी नतीजे आने के बाद से ही भाजपा में इन तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर विचार विमर्श का दौर जारी है। सोमवार और मंगलवार को भी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई नेताओं ने और इन तीनों राज्यों के चुनावी अभियान से जुड़े कई प्रभारी और अन्य महत्वपूर्ण नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुलाकात कर अपने-अपने फीडबैक को साझा किया है। पिछले दो दिनों से भाजपा के आला नेता इन तीनों राज्यों के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और यह माना जा रहा है की इन तमाम नेताओं से मिले फीडबैक को भाजपा अध्यक्ष नड्डा प्रधानमंत्री आवास पर चल रही बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा कर रहे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]