Trump Set to Take Oath as 47th US President

Donald Trump Set to Take Oath as 47th US President

अमेरिका के 47वें राष्‍ट्रपति के रूप में डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) आज शपथ लेंगे. ट्रंप के शपथ ग्रहण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. तापमान माइनस 6 डिग्री रहने का अनुमान है और यही कारण है कि इस बार शपथ ग्रहण समारोह इनडोर होने जा रहा है. डोनाल्‍ड ट्रंप को अमेरिकी संसद में शपथ लेंगे. इस समारोह का हिस्‍सा बनने के लिए अमेरिका के साथ ही दुनिया के अलग-अलग देशों से मेहमानों का पहुंचना शुरू हो चुका है.

UNN: डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी पर सारी दुनिया की निगाहें हैं . भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. पहली बार शपथ ग्रहण में विदेशी मेहमान शामिल होंगे. डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे
ये दिग्गज होंगे समारोह में शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का आना तय माना जा रहा है, जबकि खबर है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों न्योते के बावजूद ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे. जर्मनी, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे अमेरिकी दोस्तों ने भी अपने प्रतिनिधि भेजना का फैसला किया है. डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह उप राष्ट्रपति हान झेंग शामिल होंगे. ये पहली बार है कि कोई वरिष्ठ चीनी नेता ऐसे अवसर पर मौजूद होगा. वहीं, भारत की तरफ से इस समारोह में विदेशमंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे.
शपथ ग्रहण में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी शामिल समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा ट्रंप के सलाहकार एलन मस्क, अमेज़ॅन के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ बेजोस और मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग भी इस समारोह में शामिल हो रहे हैं. इस तरह डोनाल्ड ट्रंप का दूसरा शपथ ग्रहण कई परंपराओं को तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाने जा रहा है.

×
Date : 20 January 2025 Posted By : EDITOR
Donald Trump Set to Take Oath as 47th US President
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]