Drinking a glass of hot water will provide many health benefits

रात को बिस्तर पर जाने से पहले एक गिलास गर्म पानी पीने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे

 

UNN@ गर्म पानी हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये तो आप सभी जानते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट भी सुबह सबसे पहले गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रात में सोने से पहले गर्म पानी पीने से सेहत को कई लाभ होते हैं। सोने से पहले पहले गर्म पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ के अलावा बेहतर नींद भी आती है। साथ ही यह और भी कई परेशानियों में भी कारगर है।
बॉडी होती है डिटॉक्स: गुनगुना पानी पीने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता है बल्कि आपकी बॉडी भी डिटॉक्स होती है। रात में डिनर के आधे घंटे बाद या सोने से एक दो घंटे पहले गुनगुना पानी पीने से शरीर का डाइजेशन सही रहता है और सुबह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
एक्टिव रहती है बॉडी: गर्म पानी आपके शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। गर्म पानी में आप थोड़ा सा नींबू का रस भी डाल सकते हैं। इससे भी आपको ऊर्जा मिलेगी।
पेट से जुड़ी समस्या होती है दूर: रात के समय गर्म पानी पीकर सोने से पेट से जुड़ी कई बीमारियां कंट्रोल होती हैं। जैसे कब्ज, बदहजमी और गैस। रात के समय हमारा पाचन तंत्र कमजोर होता है ऐसे में गर्म पानी पीने से आपका खाना जल्दी पचता है।
तनाव होता है दूर: रात में सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से तनाव और डिप्रेशन कम होता है। पानी की कमी आपके दिमाग को प्रभावित करती है, ऐसे में रात को सोने से पहले गर्म पानी पीने से नींद ाची आती है और तंव भी कम होता है।
चेहरे की झुर्रियां होंगी कम: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो तुरंत गर्म पानी पीना शुरू कर दें। गर्म पानी त्वचा में कसाव लाता है।
मेटाबॉलिज़्म बढाए: रात में गर्म पानी पीने से आपका मेटाबलिज़्म लेवल तेजी से बढ़ता है और आपका वजन हेल्दी तरीके से कम होता है। दरअसल, गर्म पानी फैट को बर्न करता है। जिससे पाचन भी बेहतर रहता है और पानी पीते रहने से बार-बार भूख भी नहीं लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Actress Zoya Afroz joins the launch of X Blue Jeans’ Women’s Denim Collection

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Actress Zoya Afroz joins the launch of X Blue Jeans’ Women’s Denim Collection Mumbai: X Blue Jeans marked a significant milestone with the grand unveiling of its much-awaited Women’s Denim Collection at NESCO, Mumbai. The event witnessed an impressive gathering of fashion enthusiasts, industry professionals, influencers, celebrities, and media representatives, […]

सांताक्रूज स्थित ‘द योगा इंस्टीट्यूट’ ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न देशभर में मनाया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सांताक्रूज स्थित ‘द योगा इंस्टीट्यूट’ ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न देशभर में मनाया मुंबई। दुनिया का सबसे पुराना संगठित योग केंद्र और पिछले 107 वर्षों से समग्र स्वास्थ्य शिक्षा की अगुवाई करने वाले मुंबई के सांताक्रूज स्थित द योगा इंस्टीट्यूट (टीवाईआई) ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) को […]