Du Plessis will be seen as the vice-captain of Delhi Capitals in IPL

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की उपकप्तानी करते नजर आयेंगे डू प्लेसिस

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की उपकप्तानी करते नजर आयेंगे डू प्लेसिस

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डू प्लेसिस आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के उपकप्तान के तौर पर उतरेंगे। कैपिटल्स ने एक वीडियो पोस्ट करके उन्हें उपकप्तान बनाये जाने की जानकारी सार्वजनिक की है। फाफ इस वीडिया में कहते नजर आ रहे हैं कि वक कैपिटल्स में आकर बेहद खुश हैं। इससे पहले फाफ रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में थे।
इस क्रिकेटर ने अब तक 404 टी20 मैच खेले हैं और 40 साल की उम्र में भी दुनिया भर की लीग में अपने प्रदर्शन के कारण टिके हुए हैं। उन्होंने 383 पारियों में छह शतकों और 78 अर्द्धशतकों की मदद से 32.66 की औसत से 11,236 रन बनाए हैं। फाफ के पास आईपीएल का काफी अनुभव है जिसमें दुबई के साथ तीन सत्र की की कप्तानी का अनुभव भी शामिल है, जिसमें टीम दो सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची। इससे कैपिल्सक को लाभ होगा।
फाफ ने 145 आईपीएल मैचों में 35.99 की औसत और 136 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 4,571 रन बनाए हैं जिसमें 37 अर्द्धशतक और 96 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्हें पिछले सत्र की नीलामी के दौरान डीसी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस सत्र में अक्षर पटेल टीम के कप्तान बनाये गये हैं। डीसी अपना अभियान 24 मार्च को विजाग में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]