Earthquake of 8.7 magnitude in Russia also shook Japan and

रूस में आए 8.7 तीव्रता वाले भूकंप ने जापान और अमेरिका को भी हिलाया, सुनामी का अलर्ट

रूस में आए 8.7 तीव्रता वाले भूकंप ने जापान और अमेरिका को भी हिलाया, सुनामी का अलर्ट

मॉस्को । दुनिया के सबसे खतरनाक भूकंपों में शूमार एक और भूकंप रूस के पूर्वी क्षेत्र कामचात्का में आया। बुधवार की सुबह इस कदर जमीन हिली, मानो कोई पूरे घर या बिल्डिंग को पकड़कर हिला रहा हो। इस प्राकृतिक आपदा का असर अमेरिका और जापान समेत कुछ देशों पर भी देखा जा रहा है। भूकंप के बाद रूसी तट पर सुनामी की विशाल लहरें देखी गई हैं, जिनकी ऊंचाई 13 फीट तक दर्ज की गई। इलाकों से लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया है।
कामचात्का के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने एक वीडियो संदेश में कहा, आज का भूकंप बेहद गंभीर और ताकतवर था। उन्होंने कहा है कि फिलहाल भूकंप के चलते जनहानि होने की खबरें नहीं हैं। सुनामी की चेतावनी के बाद साखालिन क्षेत्र के छोटे से शहर सेवेरो कुरिल्स्क से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया गया है। कामचात्का में भूकंप के बाद रूस सरकार में मंत्री लेबेदेव ने लोगों से जल क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। वहीं, अमेरिका के सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने अगले 3 घंटों में सुनामी की लहरों का अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाई द्वीपों और रूसी तटों के पास लहरों की ऊंचाई 10 फीट तक जा सकती है। साथ ही फिलीपीन्स, चुक, कोसरे, मार्शल द्वीप, पलाउ तक सुनामी की 3 फीट तक ऊंची लहरें पहुंच सकती हैं। इनके अलावा दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया और ताइवान के तटों तक भी 1 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें पहुंचने की आशंका है। जापान के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि स्थानीय समयानुसार 1 बजे सुनामी की 3.28 फीट की लहरें तटीय इलाकों तक पहुंच सकती हैं। खास बात है कि रूस में इसके अलावा भी विल्युचिंक्स के 131 किमी दूर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता, पेट्रोपावलोस्क-कामचात्स्की से 147 किमी दूर दक्षिण पूर्व में 6.9 की तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए हैं। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप 19.3 किमी की गहराई पर आया था, जिसका केंद्र आवाचा खाड़ी पर बसे तटीय शहर पेट्रोपावलोस्क-कामचात्स्की से 125 किमी दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था। अमेरिकी एजेंसी की तरफ से शुरुआती तीव्रता 8 बताई गई थी, लेकिन बाद में इसे 8.7 बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पहली बार नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान पहली बार नवी मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा – यह नागरिक उड्डयन बुनियादी ढांचे में आईएएफ की बढ़ती पहुंच का है प्रदर्शन नई दिल्ली । भारतीय वायु सेना का एक सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान गुरुवार को पहली बार नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। यह इस […]

एनआईए की पश्चिम बंगाल के 9 स्थानों पर छापेमारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एनआईए की पश्चिम बंगाल के 9 स्थानों पर छापेमारी -भांगर विस्फोट मामला: देसी बम बरामदगी के बाद तेज हुई जांच -संभावित आतंकी एंगल की भी पड़ताल कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के भांगर विस्फोट मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के विभिन्न इलाकों में […]