Efforts made in the right direction give right results: PM Modi

सही दिशा में किया गया प्रयास सही परिणाम देता है: पीएम मोदी

सही दिशा में किया गया प्रयास सही परिणाम देता है: पीएम मोदी

झारखंड में किया 83 हजार 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

रांची । पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को झारखंड पहुंचे। हजारीबाग में पीएम मोदी ने 83 हजार 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वह आदिवासियों के कल्याण से जुड़ी हुई हैं। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है, आदिवासी विकास के लिए उनका विजन हमारी पूंजी है। गांधीजी का मानना था कि देश का विकास तब ही हो सकता है, जब जनजातीय समाज का विकास हो।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास सही परिणाम देता है। योजनाओं के शिलान्यास के साथ ही पीएम मोदी ने देश के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की। इस अभियान पर 79 हजार 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद झारखंड बीजेपी की ओर से चलाए जा रहे परिवर्तन यात्रा का समापन किया।
पीएम मोदी गुरुवार को झारखंड दौरे पर पहले रांची के बिरसा एयरपोर्ट पहुंचे, वहां से सेना के हेलिकॉप्टर से हजारीबाग के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी ने देश के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की। इस अभियान पर 79 हजार 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
बता दें कि पीएम मोदी का पिछले 17 दिनों में झारखंड का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले 14 सितंबर को पीएम जमशेदपुर आए थे। इसी साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। हजारीबाग में परिवर्तन महासभा में पीएम मोदी शामिल होंगे। फिलहाल झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे समेत कई बड़े नेता मंच पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

48°C तक पहुंचा तापमान, ‘हीट डोम’ से बदला मौसम पैटर्न; रेड अलर्ट जारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱48°C तक पहुंचा तापमान, ‘हीट डोम’ से बदला मौसम पैटर्न; रेड अलर्ट जारी Mumbai: देश के कई हिस्सों में हीट वेव का असर जारी है, जिसकी बड़ी वजह हीट डोम और बदलता ग्लोबल वेदर पैटर्न बताया जा रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिन का तापमान बढ़ता […]

नारी शक्ति ही हैं, नए भारत की असली ताकत – PM नरेन्‍द्र मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नारी शक्ति ही हैं, नए भारत की असली ताकत – PM नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी वंदन सम्मेलन में “हर-हर महादेव” के उद्घोष के साथ अपने […]