Eknath Shinde resigned from his post, Governor made him

एकनाथ शिंदे ने दिया अपने पद से इस्तीफा, राज्यपाल ने बनाया कार्यवाहक सीएम

मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। राज्यपाल ने अगली सरकार के शपथ लेने तक शिंदे को कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया है। इससे पहले 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र की जनता का आभार माना था।
महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। प्रदेश में महायुति गठबंधन में बीजेपी ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा है, वहीं शिवसेना (शिंदे) ने 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। चुनाव में महायुति गठबंधन को प्रचंड जीत हासिल हुई है। महायुति में शामिल बीजेपी ने 132, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है।
वहीं महा विकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (उद्धव गुट) ने सबसे अधिक 20 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 16 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को 10 सीटों पर जीत हासिल हुई है। समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीती हैं जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें आई हैं।

×
Date : 26 November 2024 Posted By : EDITOR
एकनाथ शिंदे ने दिया अपने पद से इस्तीफा, राज्यपाल ने बनाया कार्यवाहक सीएम
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूटर बोले-अगर हसीना लौटीं तो उन्हें फांसी होगी:उनके पास कोई विकल्प नहीं..

📰 Generate e-Paper Clip बांग्लादेश के प्रॉसिक्यूटर बोले-अगर हसीना लौटीं तो उन्हें फांसी होगी:उनके पास कोई विकल्प नहीं.. Mumbai: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने देश लौटने की कोशिश कर रहीं हैं। इस बीच बांग्लादेश के चीफ प्रॉसिक्यूटर (सरकारी वकील) मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा कि अगर हसीना देश लौटती हैं तो […]

PM मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

📰 Generate e-Paper Clip PM मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं UNN: पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया है कि हर साल की तरह इस साल भी वे दिवाली सेना के जवानों के बीच मनाएंगे। वे कहां जाएंगे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं […]