Hemant Soren met PM Modi

पीएम मोदी से मिले हेमंत सोरेन

                                      पीएम मोदी से मिले हेमंत सोरेन

रांची । झारखंड में शानदार जीत के बाद झामुमो लीडर हेमंत सोरेन दिल्ली के एक दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा- आशीर्वाद के लिए आए थे। बहुत सारी बातें हैं। आगे भी मुलाकात होती रहेगी। झारखंड की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर की शाम 4 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। इसमें कांग्रेस नेताओं के अलावा इंडिया ब्लॉक के लालू यादव, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी के भी शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के दौरान कांग्रेस कोटे के मंत्रियों और विभाग पर चर्चा की। साथ ही राजद कोटे के मंत्री पद पर चर्चा की। नई सरकार में झामुमो के 6, कांग्रेस के 4 और राजद का एक मंत्री होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्नयन Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की […]

Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी तक, मोहन भागवत ने सभी मुद्दों पर की बात, पढ़ें टॉप बयान RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को Gen Z प्रदर्शन और आरक्षण से लेकर बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है। मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक […]