Electoral bonds are the world's biggest scam Rahul Gandhi

चुनावी बांड ‘दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला’, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

 

नई दिल्ली – कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरूवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा चुनावी बॉण्ड के जरिये देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करने में लिप्त हैं। वे राजस्थान के जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत फलोदी कस्बे में पार्टी के उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘अडाणी जी के शेयरों की कीमत 2014 के बाद बढ़नी शुरू हो गई और बढ़ती जा रही है… क्योंकि हिंदुस्तान को मालूम है कि अडाणी जी और हमारे प्रधानमंत्री का बहुत अच्छा रिश्ता है।”राहुल गांधी ने कहा,‘‘ नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार मिटाना चाहता हूं। और वह चुनावी बॉण्ड योजना लाए। इसके जरिये उद्योगपतियों ने भाजपा को हजारों करोड़ रुपये दिए। मोदी ने योजना कैसी बनाई?… उन्होंने कहा कि इस योजना में पैसा देने वाले का नाम किसी को नहीं मालूम होना चाहिए। कुछ दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने कहा कि यह योजना गैर कानूनी है और इसे रद्द किया जाना चाहिए।” राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वसूली की जा रही है और इसका नाम है-चुनावी बॉण्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्यसभा सदस्यों की विदाई अवसर पर PM मोदी ने कहा- लंबे अनुभव से नई पीढ़ी के सांसदों को सीख लेनी चाहिए -देवगौड़ा, खड़गे और शरद पवार के लंबे संसदीय अनुभव का किया उल्लेख नई दिल्ली । राज्यसभा में बुधवार को 37 सदस्यों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री […]

इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल, एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर में भीषण हादसा : घर के बाहर चार्ज हो रही कार बनी काल,  एक ही परिवार के 8 लोग जिंदा जले – शॉर्ट सर्किट के बाद घर में फटे 4 गैस सिलेंडर; बिजली कटने से नहीं खुले डिजिटल लॉक, अंदर ही फंसे रह गए लोग इंदौर । इंदौर की […]