Elon Musk Changes Twitter Logo to an X

Elon Musk – एलन मस्क ने ट्विटर ( twitter ) का लोगो ( Logo ) बदला, चिड़िया की जगह अब X का निशान

 

Elon Musk – एलन मस्क ने ट्विटर ( twitter ) का लोगो ( Logo ) बदला, चिड़िया की जगह अब X का निशान

 

UNN: #twitter – ट्विटर का नया नाम अब ‘X’ हो गया है। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने X.com को Twitter.com से जोड़ दिया है। यानी x.com लिखने पर आप सीधे ट्विटर की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का नीली चिड़िया वाला लोगो भी बदल गया है। मस्क ने अपनी प्रोफाइल पिक भी बदलकर ‘X’ कर दी है। उन्होंने एक वीडियो भी पिन किया है, जिसमें ट्विटर का लोगो एक्स में बदलते हुए दिखाई दे रहा है। X एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जो सब कुछ डिलीवर कर सकता है। पेमेंट, बैंकिंग और ई-कॉमर्स जैसी सर्विसेज भी। ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो ने कहा- AI पावर्ड ‘X’ हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा जिनकी हम अभी कल्पना करना शुरू कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों मस्क ने कहा था कि वह इस प्लेटफॉर्म को X, एवरीथिंग ऐप में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

1999 से मस्क का लेटर X से नाता

 

 

एलन मस्क का X लेटर से नाता साल 1999 से है। तब उन्होंने एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com बनाई थी। इसे बाद में एक अन्य कंपनी के साथ मर्ज कर दिया जो पेपाल बनी। साल 2017 में मस्क ने PayPal से यूआरएल “X.com” को फिर से खरीदा था। उन्होंने कहा था कि इस डोमेन का उनके लिए “बहुत भावुक मूल्य है।” उनकी एक और कंपनी spacex में भी एक्स की झलक दिखती है। उनकी नई AI कंपनी का नाम भी XAI है। 2020 में, मस्क ने अपने एक बेटे का नाम X Æ A-12 मस्क रखा था। Æ का उच्चारण “ऐश” होता है।
नीली चिड़िया हटाकर डॉग को ट्विटर का लोगो बनाया था
4 महीने पहले एलन मस्क ने ट्विटर की नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को ट्विटर का लोगो बनाया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था- जैसा वादा किया था, वह पूरा किया। हालांकि बाद में उन्होंने दोबारा नीली चिड़िया को ट्विटर लोगो बना लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]