Elon Musk Changes Twitter Logo to an X

Elon Musk – एलन मस्क ने ट्विटर ( twitter ) का लोगो ( Logo ) बदला, चिड़िया की जगह अब X का निशान

 

Elon Musk – एलन मस्क ने ट्विटर ( twitter ) का लोगो ( Logo ) बदला, चिड़िया की जगह अब X का निशान

 

UNN: #twitter – ट्विटर का नया नाम अब ‘X’ हो गया है। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने X.com को Twitter.com से जोड़ दिया है। यानी x.com लिखने पर आप सीधे ट्विटर की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का नीली चिड़िया वाला लोगो भी बदल गया है। मस्क ने अपनी प्रोफाइल पिक भी बदलकर ‘X’ कर दी है। उन्होंने एक वीडियो भी पिन किया है, जिसमें ट्विटर का लोगो एक्स में बदलते हुए दिखाई दे रहा है। X एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जो सब कुछ डिलीवर कर सकता है। पेमेंट, बैंकिंग और ई-कॉमर्स जैसी सर्विसेज भी। ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो ने कहा- AI पावर्ड ‘X’ हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा जिनकी हम अभी कल्पना करना शुरू कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों मस्क ने कहा था कि वह इस प्लेटफॉर्म को X, एवरीथिंग ऐप में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

1999 से मस्क का लेटर X से नाता

 

 

एलन मस्क का X लेटर से नाता साल 1999 से है। तब उन्होंने एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com बनाई थी। इसे बाद में एक अन्य कंपनी के साथ मर्ज कर दिया जो पेपाल बनी। साल 2017 में मस्क ने PayPal से यूआरएल “X.com” को फिर से खरीदा था। उन्होंने कहा था कि इस डोमेन का उनके लिए “बहुत भावुक मूल्य है।” उनकी एक और कंपनी spacex में भी एक्स की झलक दिखती है। उनकी नई AI कंपनी का नाम भी XAI है। 2020 में, मस्क ने अपने एक बेटे का नाम X Æ A-12 मस्क रखा था। Æ का उच्चारण “ऐश” होता है।
नीली चिड़िया हटाकर डॉग को ट्विटर का लोगो बनाया था
4 महीने पहले एलन मस्क ने ट्विटर की नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को ट्विटर का लोगो बनाया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था- जैसा वादा किया था, वह पूरा किया। हालांकि बाद में उन्होंने दोबारा नीली चिड़िया को ट्विटर लोगो बना लिया था।

×
Date : 25 July 2023 Posted By : EDITOR
Elon Musk – एलन मस्क ने ट्विटर ( twitter ) का लोगो ( Logo ) बदला, चिड़िया की जगह अब X का निशान
News Image

 

Elon Musk - एलन मस्क ने ट्विटर ( twitter ) का लोगो ( Logo ) बदला, चिड़िया की जगह अब X का निशान

 

UNN: #twitter - ट्विटर का नया नाम अब 'X' हो गया है। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने X.com को Twitter.com से जोड़ दिया है। यानी x.com लिखने पर आप सीधे ट्विटर की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का नीली चिड़िया वाला लोगो भी बदल गया है। मस्क ने अपनी प्रोफाइल पिक भी बदलकर 'X' कर दी है। उन्होंने एक वीडियो भी पिन किया है, जिसमें ट्विटर का लोगो एक्स में बदलते हुए दिखाई दे रहा है। X एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जो सब कुछ डिलीवर कर सकता है। पेमेंट, बैंकिंग और ई-कॉमर्स जैसी सर्विसेज भी। ट्विटर की CEO लिंडा याकारिनो ने कहा- AI पावर्ड 'X' हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा जिनकी हम अभी कल्पना करना शुरू कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों मस्क ने कहा था कि वह इस प्लेटफॉर्म को X, एवरीथिंग ऐप में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।

1999 से मस्क का लेटर X से नाता

 

 

एलन मस्क का X लेटर से नाता साल 1999 से है। तब उन्होंने एक ऑनलाइन बैंकिंग कंपनी X.com बनाई थी। इसे बाद में एक अन्य कंपनी के साथ मर्ज कर दिया जो पेपाल बनी। साल 2017 में मस्क ने PayPal से यूआरएल "X.com" को फिर से खरीदा था। उन्होंने कहा था कि इस डोमेन का उनके लिए "बहुत भावुक मूल्य है।" उनकी एक और कंपनी spacex में भी एक्स की झलक दिखती है। उनकी नई AI कंपनी का नाम भी XAI है। 2020 में, मस्क ने अपने एक बेटे का नाम X Æ A-12 मस्क रखा था। Æ का उच्चारण "ऐश" होता है।
नीली चिड़िया हटाकर डॉग को ट्विटर का लोगो बनाया था
4 महीने पहले एलन मस्क ने ट्विटर की नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को ट्विटर का लोगो बनाया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था- जैसा वादा किया था, वह पूरा किया। हालांकि बाद में उन्होंने दोबारा नीली चिड़िया को ट्विटर लोगो बना लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]