Encounter between army and terrorists in Baramulla

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए दो दहशतगर्द

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए दो दहशतगर्द

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि दो भारतीय जवान घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी – एक पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान – घायल हो गए।
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को कश्मीर आएंगे और शुक्रवार को सुबह यहां प्रसिद्ध डल झील के निकट एसकेआईसीसी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। श्रीनगर पुलिस ने एक्स पर कहा, “ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24(2) के प्रावधानों के अनुसार, श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]