Encounter between army and terrorists in Baramulla

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए दो दहशतगर्द

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए दो दहशतगर्द

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि दो भारतीय जवान घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी – एक पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान – घायल हो गए।
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को कश्मीर आएंगे और शुक्रवार को सुबह यहां प्रसिद्ध डल झील के निकट एसकेआईसीसी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। श्रीनगर पुलिस ने एक्स पर कहा, “ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24(2) के प्रावधानों के अनुसार, श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

×
Date : 20 June 2024 Posted By : EDITOR
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए दो दहशतगर्द
News Image

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए दो दहशतगर्द

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि दो भारतीय जवान घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। इस मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी - एक पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान - घायल हो गए।
बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को कश्मीर आएंगे और शुक्रवार को सुबह यहां प्रसिद्ध डल झील के निकट एसकेआईसीसी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। श्रीनगर पुलिस ने एक्स पर कहा, "ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24(2) के प्रावधानों के अनुसार, श्रीनगर में ड्रोन के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]