England is ready to face India: McCullum

भारतीय टीम से मुकाबले के लिए तैयार है इंग्लैंड : मैकुलम

भारतीय टीम से मुकाबले के लिए तैयार है इंग्लैंड : मैकुलम

लंदन । इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा है कि भारतीय टीम इस दौरे में पूरी तैयारी के साथ आई होगी क्योंकि शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी है पर हमारी टीम भी मुकाबले के लिए तैयार है। कोच के अनुसार पांच टेस्ट मैच की इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा वह नये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरुआत जीत से करना चाहेगी। ठीक इसी तरह का इरादा हमारी टीम का भी रहेगा। इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर हमारी टीम आगामी एशेज सीरीज के लिए भी अपनी लय हासिल करना चाहेगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से लीड्स में होगी।
मैकुलम ने कहा, ‘भारतीय टीम बड़ी उम्मीदों के साथ यहां आयी है और हम उनसे खेलने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड ने हाल ही में छह मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज में वेस्टइंडीज़ को हराया है। अब उसका ध्यान टेस्ट प्रारुप पर है। मैकुलम ने कहा, ‘‘यह जरुरी है कि खिलाड़ी तरोताजा रहें। हम जानते हैं कि टेस्ट टीम के रूप में हमें कहां पहुंचना है। इंग्लैंड की टीम में तेज गेंदबाज मार्क वुड नहीं होंगे, जो चोट के कारण कम से कम पहले तीन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं उनके दूसरी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शुरुआती टेस्ट से बाहर रहेंगे, जबकि गस एटकिंसन अब भी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से उबर रहे हैं। मैकुलम को हालांकि उम्मीद है कि जो गेंदबाज शामिल किये गये हैं वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमारे कुछ अच्छे तेज गेंदबाज खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे लेकिन हमारे पास क्रिस वोक्स, सैम कुक, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोश टंग के रूप में तेज गेंदबाजी विभाग में अच्छा और विविधतापूर्ण आक्रमण है। इंग्लैंड की टीम में इस सीरीज के लिए जैकब बेथेल को फिर से टीम में शामिल किया है। उन्होंने कहा, ‘‘स्पिनर के लिए हमारे पास शोएब बशीर हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। हम जानते हैं कि भारत के खिलाफ हमारी परीक्षा होगी और वे पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]