European Commission President Leyen meets Prime Minister Modi

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

भारत और ईयू के बीच मुक्त व्यापार समझौता पर कही बात

नई दिल्ली । भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आईं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में भारत और यूरोपीय संघ के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा हुई है। पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात से पहले, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौता दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा समझौता होगा, उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इस साल तक इस मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह दुनिया खतरों से भरी है। लेकिन मेरा मानना ​​है कि महान शक्ति प्रतिस्पर्धा का यह आधुनिक संस्करण यूरोप और भारत के लिए नए मौके लाकर आया है। इसके पहले लेयेन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा, यूरोप के साथ भारत के जुड़ाव को फिर से सक्रिय करने पर उनके विचारों की सराहना करता हूं। इस यात्रा के दौरान भारतीय मंत्रियों और ईयू कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स की व्यापक भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि हम गहरे भारत-ईयू संबंधों को कितना महत्व देते हैं।
इसके पहले यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ (ईयू) और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा समझौता होगा और दोनों पक्ष इस साल इसे अंतिम रूप देने पर विचार कर रहे हैं। कुल 27 देशों के इस समूह की शीर्ष नेता ने एक ‘थिंक टैंक’ को संबोधित कर कहा कि यूरोपीय संघ जापान और दक्षिण कोरिया के साथ अपनी साझेदारी की तर्ज पर भारत के साथ भविष्य में रक्षा समझौते की संभावना तलाश रहा है।

×
Date : 01 March 2025 Posted By : EDITOR
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]