डिजिटल कॉमर्स के लिए मुक्त नेटवर्क को लेकर उत्साहितः अमेजन - Update Now News

डिजिटल कॉमर्स के लिए मुक्त नेटवर्क को लेकर उत्साहितः अमेजन

 

डिजिटल कॉमर्स के लिए मुक्त नेटवर्क को लेकर उत्साहितः अमेजन

नई दिल्लीः दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने ‘डिजिटल कॉमर्स के लिए मुक्त नेटवर्क’ को एक अच्छा विचार बताते हुए कहा है कि वह भारत के ई-कॉमर्स बाजार में मुक्त नेटवर्क की संभावनाओं को लेकर खासी उत्साहित है। गत अप्रैल में देश के पांच शहरों में डिजिटल कॉमर्स के लिए मुक्त नेटवर्क (ओएनडीसी) का पायलट चरण शुरू किया गया था। ओएनडीसी एक यूपीआई की तरह का प्रोटोकॉल है। इस पूरी कवायद का मकसद तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र को दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना, छोटे खुदरा विक्रेताओं की मदद करना और दिग्गज ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं के वर्चस्व को कम करना है। अमेजन में भारतीय उपभोक्ता कारोबार के प्रमुख मनीष तिवारी ने ओएनडीसी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कंपनी नवोन्मेषों को लेकर उत्सुक है और इससे सभी का भला होगा। इससे अधिक खरीदार और विक्रेता ऑनलाइन आएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा ध्यान अगले 50 करोड़ ग्राहकों पर है। मैं नवाचारों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं जिनसे इस पारिस्थितिकी में शामिल सभी पक्षों को लाभ होगा।’’ जब उनसे यह पूछा गया कि क्या ओएनडीसी के आने से अमेजन जैसी स्थापित ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबारी मॉडल पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा, तो उन्होंने कहा कि भारत में ई-कॉमर्स अभी बहुत शुरुआती दौर में है। उन्होंने कहा, “जितने ज्यादा नवाचार होंगे, जितनी ज्यादा कंपनियां आएंगी, उतना ही ज्यादा इस उद्योग का विस्तार होगा।

×
Date : 27 June 2022 Posted By : EDITOR
डिजिटल कॉमर्स के लिए मुक्त नेटवर्क को लेकर उत्साहितः अमेजन
News Image

 

डिजिटल कॉमर्स के लिए मुक्त नेटवर्क को लेकर उत्साहितः अमेजन

नई दिल्लीः दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 'डिजिटल कॉमर्स के लिए मुक्त नेटवर्क' को एक अच्छा विचार बताते हुए कहा है कि वह भारत के ई-कॉमर्स बाजार में मुक्त नेटवर्क की संभावनाओं को लेकर खासी उत्साहित है। गत अप्रैल में देश के पांच शहरों में डिजिटल कॉमर्स के लिए मुक्त नेटवर्क (ओएनडीसी) का पायलट चरण शुरू किया गया था। ओएनडीसी एक यूपीआई की तरह का प्रोटोकॉल है। इस पूरी कवायद का मकसद तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र को दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाना, छोटे खुदरा विक्रेताओं की मदद करना और दिग्गज ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं के वर्चस्व को कम करना है। अमेजन में भारतीय उपभोक्ता कारोबार के प्रमुख मनीष तिवारी ने ओएनडीसी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कंपनी नवोन्मेषों को लेकर उत्सुक है और इससे सभी का भला होगा। इससे अधिक खरीदार और विक्रेता ऑनलाइन आएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा ध्यान अगले 50 करोड़ ग्राहकों पर है। मैं नवाचारों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं जिनसे इस पारिस्थितिकी में शामिल सभी पक्षों को लाभ होगा।’’ जब उनसे यह पूछा गया कि क्या ओएनडीसी के आने से अमेजन जैसी स्थापित ई-कॉमर्स कंपनियों के कारोबारी मॉडल पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा, तो उन्होंने कहा कि भारत में ई-कॉमर्स अभी बहुत शुरुआती दौर में है। उन्होंने कहा, "जितने ज्यादा नवाचार होंगे, जितनी ज्यादा कंपनियां आएंगी, उतना ही ज्यादा इस उद्योग का विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]