Explosion in boat while cooking food, 143 died

खाना बनाते वक्त नाव में हुआ धमाका 143 की मौत, कई दर्जन हो गए लापता

खाना बनाते वक्त नाव में हुआ धमाका 143 की मौत, कई दर्जन हो गए लापता

मबंडाका। दक्षिण अफ्रीकी देश कांगो में ईंधन ले जा रही एक बड़ी नाव में खाना बनाते वक्त धमाका हो गया। इसके बाद लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। इससे नाव असंतुलित होकर पलट गई। जिसके कारण 143 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई दर्जन लापता हो गए। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना राजधानी मबंडाका के पास रूकी और कांगो नदी के संगम के पास हुई। इस जगह पर यह दुनिया की सबसे गहरी नदी है। नाव तय सीमा से ज्यादा लोगों को लेकर यात्रा कर रही थी, तभी अचानक हुए विस्फोट से उस पर आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और नाव पलट गई।
स्थानीय नागरिक समाज के नेता जोसेफ लोकोंडो ने कहा कि हमारी टीम ने शवों को दफनाने में मदद की है। मरने वालों लोगों की मौत जलने की वजह से हुई है तो कई लोग डूबने की वजह से मारे गए। फिलहाल स्थानीय लोग और प्रशासन मदद के लिए अपना काम कर रहा है। हम शवों की तलाश कर रहे हैं। जांच के लिए पहुंचे प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख जोसेफिन लोकुम के मुताबिक इस घटना के बाद लोगों की तलाश जारी थी। हमने बुधवार को 131 शवों को बरामद किया, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को हमें 12 शव और मिले हैं। इन शवों में से कई की हालत बहुत खराब है और कई बुरी तरह से जले हुए हैं। लोकुमु ने बताया कि शुरुआती जांच में अभी यह सामने आया है कि एक महिला ने नाव पर ही भोजन पकाने के लिए आग जलाई थी। वहां से थोड़ी ही दूरी पर बहुत ही ज्वलनशील ईंधन रखा हुआ था। आग के संपर्क में आते ही ईंधन में तेज विस्फोट हो गया, जिससे तत्काल ही कई लोगों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मोहन भागवत बोले-भारतीय मुसलमान भी हिंदू, लखनऊ में कहा- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मोहन भागवत बोले-भारतीय मुसलमान भी हिंदू, लखनऊ में कहा- हिंदू 3 बच्चे पैदा करें लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को लखनऊ में कहा- भारत में रहने वाले मुस्लिम भी हिंदू हैं, वे कोई अरब से नहीं आए है। घर वापसी का काम तेज होना […]

MP: लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल डी.ए.वी.वी. इंदौर के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल Indore: राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजनीतिक शुचिता, महिला सशक्तिकरण और सेवा की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने अनेक कल्याणकारी […]