किसानों की मांगें पूरी और आंदोलन वापस, सत्याग्रही किसान की जीत : सुरजेवाला - Update Now News

किसानों की मांगें पूरी और आंदोलन वापस, सत्याग्रही किसान की जीत : सुरजेवाला

 

नई दिल्ली। कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों की ओर से आंदोलन वापस लिये जाने के बाद कांग्रेस ने इसे सत्याग्रही किसान की जीत बताते हुए कहा कि सत्य की इस जीत में हम शहीद अन्नदाताओं को भी याद करते हैं। गौरतलब है कि मोदी सरकार द्वारा कृषि और किसानों से जुड़ी सभी मांगों पर सहमति देने के बाद एक सालभर से चल रहे किसान आंदोलन को किसानों ने गुरुवार को खत्म करने का ऐलान कर दिया। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक अहम बैठक के बाद ऐलान किया कि वे 11 दिसंबर से दिल्ली की सीमाओं को खाली करना शुरू कर देंगे। वहीं इस मसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “अपना देश महान है, यहां सत्याग्रही किसान हैं! सत्य की इस जीत में हम शहीद अन्नदाताओं को भी याद करते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि आज भारत के प्रजातंत्र ने समूचे विश्व को यह पाठ पढ़ाया है कि अगर मुट्ठी भर पूंजीपतियों के सहयोग से सत्ता हासिल भी कर लोगे तो भी उसके संचालन के सूत्र जनता के हाथ ही में रहते हैं। वहीं कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुरुवार को कहा, “इतिहास साक्षी है कि अहंकार हमेशा हारता है। चाहे वो इतिहास के पन्नों में अंकित रावण का अहंकार हो, या प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार का। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर 378 दिनों के सतत संघर्ष के बाद देश के अन्नदाताओं को मिली विजय के लिए करोड़ों किसानों व खेतिहर मजदूरों को हार्दिक बधाई। किसान आंदोलन ने महात्मा गांधी के सिद्धांत को अक्षरश: सही सिद्ध किया है कि ‘जनतंत्र की असली शक्ति जनता में निहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]