भाजपा के सत्ता में आते ही यूपी में किसानों की बदहाली शुरू: अखिलेश - Update Now News

भाजपा के सत्ता में आते ही यूपी में किसानों की बदहाली शुरू: अखिलेश

 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के साथ यूपी में किसानों की बदहाली शुरू हो गई है। इन्होंने जो वादे किए उनमें एक भी वादा पूरा नहीं किया। संकल्प पत्र में जो वचन दिए उसे भूल गए। सपा मुखिया अखिलेश ने बुधवार को अपने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणाएं भी हवाई हो गई हैं। किसान पूरी तरह अनाथ है। किसान की आय 2023 तक दोगुनी करने का वादा जोर शोर से प्रसारित किया गया था। 6 साल की राज्य की और 9 साल की केंद्र सरकार के दौर में भी इस वादे पर अमल नहीं हुआ। भाजपा ने किसानों को बहकाने के लिए हरेक के खाते में दो-दो हजार रुपए जमा करने का भी खूब प्रचार किया पर हकीकत में तमाम किसानों से उसकी वसूली के सख्त आदेश आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे’ प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी […]

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। देश के 8 जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं, […]