Financial assistance of Rs 4 lakh each amilies Indore road accident

MP: इंदौर सड़क हादसे के आठ मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

 

इंदौर सड़क हादसे के आठ मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के बेटमा के पास हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि मंजूर की है। बताया गया है कि बुधवार की देर रात इंदौर-अहमदाबाद रोड पर बेटमा के पास एक बोलेरो की रेत से भरे डंपर से टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार लोग अलीराजपुर की ओर से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक में एक कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है जिसमे शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “इंदौर जिले के बेटमा थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में आठ अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन को हादसे में घायल व्यक्ति के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

 

×
Date : 17 May 2024 Posted By : EDITOR
MP: इंदौर सड़क हादसे के आठ मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता
News Image

 

इंदौर सड़क हादसे के आठ मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के बेटमा के पास हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि मंजूर की है। बताया गया है कि बुधवार की देर रात इंदौर-अहमदाबाद रोड पर बेटमा के पास एक बोलेरो की रेत से भरे डंपर से टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार लोग अलीराजपुर की ओर से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक में एक कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है जिसमे शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "इंदौर जिले के बेटमा थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में आठ अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही जिला प्रशासन को हादसे में घायल व्यक्ति के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]