22 out of 35 Congress MLAs in mp are in oblivion Jitu Patwari

मध्यप्रदेश (MP) में दल-बदल करने वाले कांग्रेस के 35 में से 22 विधायक गुमनामी में हैं – जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश में बीते एक दशक में कांग्रेस के 35 विधायकों के दल-बदल से पार्टी को बड़़ा नुकसान हुआ है। एक बार तो सत्ता तक कांग्रेस के हाथ से चली गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दल-बदल करने वाले 35 विधायकों में से 22 के गुमनामी में चले जाने का दावा किया है।
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सच्चाई सिर्फ यह है कि बीते 10 सालों में 35 कांग्रेसी विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। लेकिन, उसमें से 22 नेताओं का सियासी सफर लगभग गुमनामी में चला गया है। ज्यादातर नेता या तो चुनाव हार गए या फिर उन्हें टिकट ही नहीं मिला। इन 35 नेताओं में फिलहाल नौ ही विधायक हैं और उनमें से भी केवल चार ही मंत्री पद तक पहुंच पाए।
भाजपा पर आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा, “भाजपा भय और लालच के दम पर विपक्ष को खत्म करना चाहती है। डरे हुए कुछ मौकापरस्त मन बदल भी रहे हैं। लेकिन, उनकी स्थिति जनता भी देख और समझ रही है। कभी मित्र, साथी, सहयोगी रहे ऐसे चेहरों के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है। यह दिली इच्छा भी है कि यदि वे राजनीति को जनसेवा का जरिया मानते हों, तो ईश्वर उनकी मदद करें।”

×
Date : 17 May 2024 Posted By : EDITOR
मध्यप्रदेश (MP) में दल-बदल करने वाले कांग्रेस के 35 में से 22 विधायक गुमनामी में हैं – जीतू पटवारी
News Image

भोपाल । मध्य प्रदेश में बीते एक दशक में कांग्रेस के 35 विधायकों के दल-बदल से पार्टी को बड़़ा नुकसान हुआ है। एक बार तो सत्ता तक कांग्रेस के हाथ से चली गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दल-बदल करने वाले 35 विधायकों में से 22 के गुमनामी में चले जाने का दावा किया है।
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, सच्चाई सिर्फ यह है कि बीते 10 सालों में 35 कांग्रेसी विधायकों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। लेकिन, उसमें से 22 नेताओं का सियासी सफर लगभग गुमनामी में चला गया है। ज्यादातर नेता या तो चुनाव हार गए या फिर उन्हें टिकट ही नहीं मिला। इन 35 नेताओं में फिलहाल नौ ही विधायक हैं और उनमें से भी केवल चार ही मंत्री पद तक पहुंच पाए।
भाजपा पर आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा, "भाजपा भय और लालच के दम पर विपक्ष को खत्म करना चाहती है। डरे हुए कुछ मौकापरस्त मन बदल भी रहे हैं। लेकिन, उनकी स्थिति जनता भी देख और समझ रही है। कभी मित्र, साथी, सहयोगी रहे ऐसे चेहरों के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है। यह दिली इच्छा भी है कि यदि वे राजनीति को जनसेवा का जरिया मानते हों, तो ईश्वर उनकी मदद करें।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]