fir against rapper badshah haryana police teams formed

रैपर बादशाह पर FIR: गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें गठित

रैपर बादशाह पर FIR: गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस की टीमें गठित

विवाद के बीच सिंगर का बयान – “मुझे बेटा समझकर माफ कर दो।

पानीपत : बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पर न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं साथ ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
गाने में बादशाह के बोल और लड़कियों के सीन पर आपत्ति जताई गई है। अब पुलिस के एक्शन के बाद इस सॉन्ग को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। 1 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने पर करीब 5 मिलियन व्यूज आ चुके थे।
उधर, विवाद के बीच बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा, “मेरे गाने ‘टटीरी’ के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरा कोई उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात कहूं। मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां बोल हमेशा कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं।
एक तरह से ये प्रतिद्वंद्वी के लिए होते हैं। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति को आगे लेकर जाऊं। अगर मेरे गाने के उस हिस्से से किसी को बुरा लगा हो, तो मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।
सॉन्ग को लेकर विवाद – महिलाओं का अपमान: गाने में अश्लील शब्दों के प्रयोग पर गंभीर आपत्ति जताई गई है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने इसे असभ्य और महिलाओं को ‘ऑब्जेक्टिफाई’ करने वाला बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

After International Acclaim ‘Mercy’ starring Raj Vasudeva and Adil Hussain drops first Glimpse with ‘Dhurandhar: The Revenge’; Set for April 24 Release

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱After International Acclaim ‘Mercy’ starring Raj Vasudeva and Adil Hussain drops first Glimpse with ‘Dhurandhar: The Revenge’; Set for April 24 Release Mumbai: Following a triumphant global festival run, the official first glimpse for the highly anticipated drama ‘Mercy’ will release on 27th March in the theatres exclusively with the […]