मुख्यमंत्री चौहान को मंत्री सिलावट ने मछुआ महासंघ के लाभांश का 5 करोड़ 11 लाख की राशि का चेक भेंट किया - Update Now News

मुख्यमंत्री चौहान को मंत्री सिलावट ने मछुआ महासंघ के लाभांश का 5 करोड़ 11 लाख की राशि का चेक भेंट किया

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मत्स्य महासंघ की पूरी टीम को दी बधाई

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मंत्रालय में जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भेंट की और मत्स्य महासंघ सहकारी मर्यादित की ओर से मत्स्य उत्पादन वर्ष 2021-22 की लाभांश राशि 5 करोड़ 11 लाख रूपये का प्रतीकात्मक चेक भेंट किया। यह राशि वित्तीय वर्ष 2020-21 के अपेक्षा 27 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री ने मत्स्य विभाग की टीम को बधाई दी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक श्री पुरुषोत्तम धीमान, संचालक मत्स्य श्री भरत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व किसान पुत्र श्री चौहान के नेतृत्व में मछुआ समाज का उत्थान हो रहा है। मछुआ समाज मत्स्य पालन कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के कुशल नेतृत्व के चलते आज प्रदेश के किसानों की फसल विदेशों में तो पहुंच रही है इसके साथ ही हम अच्छी क्वालिटी की मछली का उत्पादन कर रहे हैं। इस वर्ष मछली उत्पादन में 154 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में इसके साथ-साथ झींगा का भी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय मछुआ भाइयों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में मछुआ समाज के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]