Flight Maha Kumbh is more expensive than Malaysia Bali London

Malaysia, Bali and London : मलेशिया बाली और लंदन से भी महंगी महाकुंभ (Prayagraj Kumbh Mela) की फ्लाइट 5000 के टिकट की कीमत हुई 50 हजार

नई दिल्ली । महाकुंभ के चलते प्रयागराज देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं का केंद्र बना है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग प्रयागराज आ रहे हैं। ऐसे में, कई यात्रियों ने डीजीसीए को प्रयागराज तक की फ्लाइट्स के किराए में भारी बढ़ोतरी की शिकायत की। किराया इतना ज्यादा है कि आपको विदेश घूमना सस्ता पड़ सकता है। जबकि, प्रयागराज जाना 10 गुना महंगा। महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन देर रात भगदड़ मच गई। इस घटना में 20 लोगों की मौत की आशंका है। इस महापर्व पर आज के दिन यानि बुधवार को 10 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है। प्रयागराज में लगातार श्रद्धालुओं का हूजूम उमड़ रहा है। लोग बसों, ट्रेनों और फ्लाइट से महाकुंभ के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्रयागराज के लिए फ्लाइट के दाम 10 गुना बढ़ गए हैं। जो टिकट पांच हजार रुपये की होती है, वो महाकुंभ में अब 30 से 50 हजार रुपये तक मिल रही है। दिलचस्प बात यह है कि इन दिनों दिल्ली से लंदन का टिकट मात्र 30,000-37,000 रुपये में मिल सकता है, जबकि बाली (इंडोनेशिया) का टिकट 27,000 रुपये तक उपलब्ध है। इसके अलावा मलेशिया के लिए 10 से 15 हजार रुपये तक एयर टिकट मिलता है। यानि विदेश घूमना इस समय ज्यादा सस्ता पड़ रहा है। ऐसे में, कई यात्रियों ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में (डीजीसीए) प्रयागराज तक की फ्लाइट्स के किराए में भारी बढ़ोतरी की शिकायत की है। इसे लेकर 27 जनवरी को डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों से महाकुंभ के लिए हवाई किराया नहीं बढ़ाने को कहा। इस समय देशभर के विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए 132 उड़ानें संचालित हो रही हैं। स्पाइसजेट फरवरी 2025 से दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद से प्रयागराज के लिए नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी कर रही है। इससे बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी और किराये में कमी आने की संभावना है। महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए सरकार और एयरलाइंस मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि यात्रा आसान और सुलभ हो सके।

×
Date : 30 January 2025 Posted By : EDITOR
Malaysia, Bali and London : मलेशिया बाली और लंदन से भी महंगी महाकुंभ (Prayagraj Kumbh Mela) की फ्लाइट 5000 के टिकट की कीमत हुई 50 हजार
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]