Flight Offers Time to Travel Special Offer at Rs 1799

Flight Offers: हवाई सफर सिर्फ 1799 रुपए में , ‘टाइम टू ट्रैवल’ स्पेशल ऑफर

 

Flight Offers: हवाई सफर सिर्फ 1799 रुपए में , ‘टाइम टू ट्रैवल’ स्पेशल ऑफर

Mumbai: फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक स्पेशल प्रमोशनल कैंपेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन का नाम है ‘टाइम टू ट्रैवल’। इसके जरिए देश के कई हिस्सों में आप मात्र 1799 रुपए में ट्रैवल कर सकते हैं। एयरलाइंस का यह ऑफर 11 जनवरी 2024 से 11 जनवरी 2025 तक वैलिड रहने वाला है। ऐसे में यह स्पेशल ऑफर पूरे एक साल के लॉन्च किया गया है। इस ऑफर के तहत यात्रियों को केवल 1799 रुपए में बेंगलुरु-चेन्नई, दिल्ली-जयपुर, बेंगलुरु-कोच्चि, दिल्ली-ग्वालियर और कोलकाता-बागडोगरा के लिए सस्ती कीमतों पर सफर करने का मौका मिल रहा है।
विस्तारा ने भी लॉन्च किया स्पेशल ऑफर
टाटा ग्रुप की एयरलाइंस कंपनी विस्तारा ने भी अपने ग्राहकों के लिए 9वीं सालगिरह पर एक स्पेशल एनिवर्सरी सेल का ऐलान किया है। इस सेल के मुताबिक पैसेंजर्स को कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर स्पेशल छूट का लाभ मिल रहा है। एयरलाइंस ने 9 जनवरी 2015 को पहली बार अपना ऑपरेशन शुरू किया था।
अपने अधिकारिक एक्स/ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए एयरलाइंस ने बताया है कि यह ऑफर 9 जनवरी, 11 जनवरी 2024 से लेकर 30 सितंबर 2024 तक वैलिड है। इस ऑफर के मुताबिक घरेलू एयरलाइंस में इकोनॉमी क्लास में 1809 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी में 2309 रुपए और बिजनेस क्लास में 9909 रुपए प्रति टिकट के हिसाब से शुल्क देना होगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय टूर के लिए इकोनॉमी क्लास में 9999 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी में 13,499 रुपए और बिजनेस क्लास में 29,999 रुपए में टिकट ऑफर किया जा रहा है।

 

https://x.com/airvistara/status/1745074744171581590?s=20

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Babul Supriyo Spotted at Restaurant Luft – The Air

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Babul Supriyo Spotted at Restaurant Luft – The Air Mumbai: Singer-politician Babul Supriyo was recently spotted at Luft – The Air for a media activity around his song Inteha Hogayi 2.0. Known for his versatile personality and effortless charm, Babul Supriyo interacted warmly with the media and shared glimpses about […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]