Flood alert issued again in Nepal.

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा: दरचुला में भूस्खलन से चमेलिया नदी का बहाव बाधित

काठमांडू। नेपाल के दरचुला जिले में भारी भूस्खलन के कारण चौलानी नदी आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गई है। इससे नीचे की ओर बसे इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला जिले में भारी वर्षा के बीच अपि हिमाल गांव के ऊपर पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ है।

भूस्खलन अपी हिमाल ग्रामीण नगरपालिका के भट्टर क्षेत्र में हुआ। मलबा नदी में गिरने से उसके प्रवाह पर असर पड़ा है। जिला प्रशासन कार्यालय, दरचुला ने चेतावनी दी है कि अगर और भूस्खलन होते हैं तो नदी पूरी तरह बंद हो सकती है। इससे अचानक बाढ़ आने का खतरा पैदा हो सकता है।अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की अपील की है। सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, जो लोगों को चेतावनी दे रहे हैं और आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।

नेपाल के अपि हिमाल के भट्टाड़ गांव वार्ड अध्यक्ष भगत सिंह ठेकरे बोहरा ने दैनिक जागरण संवाददाता को बताया कि शुक्रवार दोपहर पहाड़ी दरकने से यह घटना हुई। एहतियात के तौर पर भट्टाड़ गांव के 15 परिवारों को तत्काल शिफ्ट करा दिया गया है। साथ ही क्षेत्र की तीन जलविद्युत परियोजनाओं के कार्मिकों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

×
Date : 05 September 2026 Posted By : EDITOR
नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा: दरचुला में भूस्खलन से चमेलिया नदी का बहाव बाधित
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]

वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड:सबसे तेज 100, 150,200 रन बनाए UNN: भारत ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE को 7 विकेट से हरा दिया। दोहा में मंगलवार को टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 250 रन चेज कर दिए। मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी। […]