Flood havoc in Bihar, 17 lakh people affected

बिहार में बाढ़ का कहर, 17 लाख लोग प्रभावित, उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा रोकी

बिहार में बाढ़ का कहर, 17 लाख लोग प्रभावित, उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा रोकी

मध्यप्रदेश-यूपी समेत 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली । बिहार के 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 17 लाख से ज्यादा की आबादी इससे प्रभावित हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में भागलपुर है, यहां की 75 पंचायतों के 4.16 लाख से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। वहीं यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। लखनऊ में तेज बारिश हुई, जिससे विधानसभा परिसर में पानी भर गया। सीएम आवास के पास सड़क पर 2 फीट तक पानी भर गया।
उत्तराखंड के देहरादून में भी तेज बारिश हुई। यहां का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पानी के तेज बहाव में कई गायें बहती नजर आईं। मंगलवार को जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए। वहीं, मालदेवता क्षेत्र में नदी ने आसपास बने मकानों को नुकसान पहुंचा है। राज्य में 12 से 14 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी वजह से केदारनाथ धाम यात्रा 3 दिन के लिए रोक दी गई है।
मंगलवार सुबह से ही दिल्ली में तेज बारिश हो रही है जिससे कई जगहों पर पानी भर गया है। मौसम खराब होने के कारण 300 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ीं।
मौसम विभाग ने मंगलवार को उत्तराखंड, असम समेत 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल-बिहार समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट और मध्यप्रदेश-यूपी समेत 16 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं बिहार में सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद बिहार में बाढ़ ने तबाही मचाई है। छपरा, खगड़िया, बेगूसराय और पटना के दियारा इलाकों समेत कुछ जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है। बाढ़ पीड़ित या तो घर की छतों पर शरण लिए हुए हैं या फिर सड़क पर आ चुके हैं। पटना में सड़क पर तंबू टेंट लगा कर मवेशियों के रहने और चारे की व्यवस्था की गई है। ये सभी मवेशी और पशुपालक दियारा इलाकों के हैं जो गंगा के रौद्र रूप के चलते मरीन ड्राइव के पास आ गए हैं।
खगड़िया में एक ओर जहां गंगा नदी खतरे के निशान से 1.68 मीटर ऊपर बह रही है, वहीं बूढी गंडक नदी भी 1.15 मीटर खतरे के निशान से उपर है, जिसके कारण कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। खगड़िया के 4 प्रखंडों की 17 पंचायतें बाढ से प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा परेशानी परबत्ता और सदर प्रखंड में है। दुर्गापुर प्रखंड के दुर्गापुर गांव में 200 से ज्यादा घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पूरा गांव बाढ़ के पानी से घिरा है। कई लोग तो छतों पर शरण लिए हुए हैं। छतों पर ही चूल्हा जला कर खाना बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश : दतिया उपचुनाव की वोटिंग के पहले चुनाव आयोग का एक्शन, बदले गए कई अधिकारी दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान के पहले चुनाव आयोग ने 14 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले. भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मतदान […]

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन झमाझम बारिश, बंगाल की खाड़ी और उत्तर ओडिशा में जबरदस्त सिस्टम एक्टिव भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक को एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी जबरदस्त बारिश का इंतजार जारी है. प्रदेश में अभी तक 13 इंच बारिश हो चुकी […]