Indore a double decker bus will run on the city roads

Madhya Pradesh: इंदौर के इतिहास में पहली बार शहर की सड़को पर दौड़ेगी डबल डेकर बस

 

इंदौर के इतिहास में पहली बार शहर की सड़को पर दौड़ेगी डबल डेकर बस

इंदौर में ट्रांसपोर्ट होगा आसान

इंदौर । लंबे समय से इंदौर में डबल डेकर बस चलाने को लेकर प्रयासरत महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव सफल हो गए है इंदौर की सड़को पर पहली बार डबल डेकर बस दिखाई देगी. डबल डेकर बस को लेकर शहर वासियों का इंतज़ार खत्म होने वाला है बस इंदौर पहुँच गई है जिसको जल्द ही ट्रायल रन पूरा होने एवं रूट तय कर शहरवासियों को विधिवत समर्पित किया जाएगा। बस की लंबाई 9 मीटर है जबकि ऊंचाई लगभग 15 फिट वहीं बस में 60 यात्री एक साथ बैठ कर सफर कर पाएंगे।
अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड अब इंदौर के दर्शनीय स्थलों पर घूमने के लिए डबल डेकर बसों को शुरू करने जा रही है. इससे शहर के प्रमुख स्थलों पर भ्रमण करना आसान हो सकेगा. इस सुविधा से इंदौर वासियों को फायदा मिलने के साथ-साथ बाहर से आए टूरिस्ट्स को भी फायदा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]

तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱तेल का गहराया संकट, भारत ने ईरान से की बात कहा- कूटनीति से निकालें समाधान नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में जारी भीषण सैन्य संघर्ष और ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. […]