Advance booking of railway tickets will now be done 2

रेलवे टिकट की एडवांस बुकिंग अब 2 महीने पहले होगी

 

रेलवे टिकट की एडवांस बुकिंग अब 2 महीने पहले होगी:अभी यात्रा से 4 महीने पहले शुरू होती है, नए नियम 1 नवंबर से लागू होंगे

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। नया फैसला 1 नवंबर 2024 से लागू होगा। रेल मंत्रालय के मुताबिक, एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही, विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की डेडलाइन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट, एप और रेलवे के बुकिंग काउंटर्स से होती है। IRCTC से हर दिन 12.38 लाख टिकट बुक होते हैं।
2015 में रेलवे ने एडवांस रिजर्वेशन पीरियड बढ़ाया था 1 अप्रैल, 2015 तक एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन था। सरकार ने तब बुकिंग अवधि को 120 दिन करने पर तर्क दिया था कि अवधि आगे बढ़ाने से दलाल हताश होंगे, क्योंकि इसमें ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। हालांकि तब कई लोगों ने तर्क दिया था कि रिजर्वेशन पीरियड को आगे बढ़ाने का रेलवे का उद्देश्य अतिरिक्त 60 दिनों के लिए ब्याज के साथ-साथ कैंसिलेशन की ज्यादा संख्या के माध्यम से एडिशनल रेवेन्यू कमाना है।
IRCTC की ब्याज और कैंसिलेशन से कमाई कम होगी एडवांस रिजर्वेशन पीरियड कम होने से IRCTC की ब्याज और कैंसिलेशन से कमाई कम होगी। इसका असर उसके शेयर पर भी दिख रहा है। कंपनी का शेयर करीब 2.5% नीचे 870 रुपए पर बंद हुआ है। एक महीने में शेयर 6% टूटा है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 70 हजार करोड़ रुपए है।
रेलवे की वेटिंग लिस्ट को खत्म करने की भी योजना
IRCTC ने हाल ही में कई बदलाव किए हैं, जिसमें ट्रेनों में अगले पांच से छह वर्षों के भीतर वेटिंग लिस्ट की लंबे समय से चली आ रही समस्या को खत्म करने की योजना भी शामिल है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर यात्री को एक कन्फर्म बर्थ मिले। एक रेलवे सुपर एप लॉन्च करने की भी योजना है, जिसमें यात्री टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा की योजना बनाने जैसी सर्विसेज होंगी। रेलवे की योजना AI इनेबल्ड कैमरा लगाने भी है। इससे फूड क्वालिटी की मॉनिटरिंग के साथ ट्रेन ऑक्यूपेंसी पर भी नजर रखी जाएगी। 1999 में भारतीय रेलवे में शामिल हुई थी IRCTC इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक ‘मिनी रत्न (श्रेणी-I)’ सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है। IRCTC को 27 सितंबर 1999 को भारतीय रेलवे की एक शाखा के रूप में शामिल किया गया था।
इसका उद्देश्य स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी को मैनेज करना है। इसके साथ ही बजट होटल्स, स्पेशल टूर पैकेज, इन्फॉर्मेशन एंड कॉमर्शियल पब्लिसिटी और ग्लोबल रिजर्वेशन सिस्टम के डेवलपमेंट के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। IRCTC का कॉर्पोरेट ऑफिस नई दिल्ली में स्थित है।

 

 

×
Date : 18 October 2024 Posted By : EDITOR
रेलवे टिकट की एडवांस बुकिंग अब 2 महीने पहले होगी
News Image

 

रेलवे टिकट की एडवांस बुकिंग अब 2 महीने पहले होगी:अभी यात्रा से 4 महीने पहले शुरू होती है, नए नियम 1 नवंबर से लागू होंगे

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया गया है। नया फैसला 1 नवंबर 2024 से लागू होगा। रेल मंत्रालय के मुताबिक, एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का पहले से बुक किए गए टिकटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही, विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की डेडलाइन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट, एप और रेलवे के बुकिंग काउंटर्स से होती है। IRCTC से हर दिन 12.38 लाख टिकट बुक होते हैं।
2015 में रेलवे ने एडवांस रिजर्वेशन पीरियड बढ़ाया था 1 अप्रैल, 2015 तक एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 60 दिन था। सरकार ने तब बुकिंग अवधि को 120 दिन करने पर तर्क दिया था कि अवधि आगे बढ़ाने से दलाल हताश होंगे, क्योंकि इसमें ज्यादा कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। हालांकि तब कई लोगों ने तर्क दिया था कि रिजर्वेशन पीरियड को आगे बढ़ाने का रेलवे का उद्देश्य अतिरिक्त 60 दिनों के लिए ब्याज के साथ-साथ कैंसिलेशन की ज्यादा संख्या के माध्यम से एडिशनल रेवेन्यू कमाना है।
IRCTC की ब्याज और कैंसिलेशन से कमाई कम होगी एडवांस रिजर्वेशन पीरियड कम होने से IRCTC की ब्याज और कैंसिलेशन से कमाई कम होगी। इसका असर उसके शेयर पर भी दिख रहा है। कंपनी का शेयर करीब 2.5% नीचे 870 रुपए पर बंद हुआ है। एक महीने में शेयर 6% टूटा है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 70 हजार करोड़ रुपए है।
रेलवे की वेटिंग लिस्ट को खत्म करने की भी योजना
IRCTC ने हाल ही में कई बदलाव किए हैं, जिसमें ट्रेनों में अगले पांच से छह वर्षों के भीतर वेटिंग लिस्ट की लंबे समय से चली आ रही समस्या को खत्म करने की योजना भी शामिल है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर यात्री को एक कन्फर्म बर्थ मिले। एक रेलवे सुपर एप लॉन्च करने की भी योजना है, जिसमें यात्री टिकट बुकिंग से लेकर यात्रा की योजना बनाने जैसी सर्विसेज होंगी। रेलवे की योजना AI इनेबल्ड कैमरा लगाने भी है। इससे फूड क्वालिटी की मॉनिटरिंग के साथ ट्रेन ऑक्यूपेंसी पर भी नजर रखी जाएगी। 1999 में भारतीय रेलवे में शामिल हुई थी IRCTC इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक 'मिनी रत्न (श्रेणी-I)' सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज है। IRCTC को 27 सितंबर 1999 को भारतीय रेलवे की एक शाखा के रूप में शामिल किया गया था।
इसका उद्देश्य स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी को मैनेज करना है। इसके साथ ही बजट होटल्स, स्पेशल टूर पैकेज, इन्फॉर्मेशन एंड कॉमर्शियल पब्लिसिटी और ग्लोबल रिजर्वेशन सिस्टम के डेवलपमेंट के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। IRCTC का कॉर्पोरेट ऑफिस नई दिल्ली में स्थित है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]