Former Chief Minister Ashok Chavan joins BJP

Ashok Chavan Joins BJP: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण

 

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण नई उम्मीदों के साथ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। हालाँकि, उनकी पहली इच्छा अधूरी रह गई। खबर है कि अशोक चव्हाण दिल्ली में बीजेपी में शामिल होना चाहते थे और इस दौरान अमित शाह को उनके साथ मौजूद रहना था. हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने अमित शाह की मौजूदगी के बिना ही उन्हें मुंबई में बीजेपी में शामिल करने पर जोर दिया।
डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़नवीस मौजूद रहे
अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और राज्य पार्टी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की उपस्थिति में मुंबई में भाजपा कार्यालय में पार्टी में शामिल किया गया। इससे पहले अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था. उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया था. उन्होंने कहा था कि वह सही समय पर भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे।
अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा भेजेगी
सूत्रों के मुताबिक, अशोक चव्हाण कल आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. भारतीय जनता पार्टी उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा भेजने की तैयारी कर रही है. नामांकन की तारीख नजदीक होने के कारण उन्हें आनन-फानन में बीजेपी में शामिल कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]