Former cricketer dies at the age of 92

पूर्व क्रिकेटर का 92 साल की उम्र में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

 

Raman Subba Row: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच क्रिकेट जगत के लिए बुरी खबर सामने आई है। इससे पूरा क्रिकेट जगत और खेल जगत दुखी है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रमन सुब्बा रो का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह इंग्लैंड के पुरुष टेस्ट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। उन्होंने 1961 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रमन ने अपने करियर में 13 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 22 पारियों में उन्होंने 984 रन बनाए। सरे काउंटी क्लब से की शुरुआत
1932 में लंदन के स्ट्रीथम में जन्मे रमन ने पहली बार 1951 के वर्सिटी मैच में 21 रन देकर 5 विकेट लेकर कैम्ब्रिज में सबका ध्यान खींचा। 1953 में पढ़ाई के बाद उन्होंने लंदन के ओवल में सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। सरे को वह अपना दूसरा घर भी कहते थे। उन्होंने जुलाई 1958 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। टेस्ट में उनके नाम 3 शतक और 4 अर्धशतक दर्ज हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 137 रन था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत UNN: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 पर ऑल-आउट. भारत की टी20 […]

बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन शमी सहित पांच खिलाड़ी हुए बाहर, साई सुदर्शन शामिल मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नये केन्द्रीय अनुबंध में कई बदलाव हुए हैं। बीसीसीआई ने साल 2025-26 सत्र के लिए नया केन्द्रीय अनुबंध जारी कर […]