बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'घरों से उतना ही बाहर निकलें जितना राहुल गांधी मंदिर जाते हैं' - Update Now News

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘घरों से उतना ही बाहर निकलें जितना राहुल गांधी मंदिर जाते हैं’

 

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष डॉ़ संजय जायसवाल ने शनिवार को कोरोना को लेकर अभी भी एहतियात बरतने के बहाने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर कटाक्ष किया है, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की है। जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि लॉकडाउन के बाद बिहार सरकार ने काफी छूट दी है, लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि यह एक चरण है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आप घरों से उतना ही बाहर निकलें, जितना राहुल गांधी मंदिर जाते हैं, उतना ही मास्क पहनें जितना योगी आदित्यनाथ भगवा पहनते हैं और सबसे बड़ी बात डॉक्टर इस कोरोना बीमारी को उतना ही जानते हैं जितना सोनिया गांधी हिंदी जानती हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन जरूर लगाएं और बचाव जरूर करें। उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन की बाद सरकार ने ढील की घोषणा की है। राज्य में शुक्रवार को 566 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी, जिससे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 6,348 पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]