PM केयर फंड से लगेंगे 1213 प्लांट, तीसरी लहर में नहीं होगी ऑक्सीजन (oxygen की कमी - Update Now News

PM केयर फंड से लगेंगे 1213 प्लांट, तीसरी लहर में नहीं होगी ऑक्सीजन (oxygen की कमी

नई दिल्ली । देश में तीसरी लहर के दौरान किसी मरीज को ऑक्सीजन की कमी से जान न गंवाना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। इसके लिए पीएम केयर फंड से पूरे देश में 1213 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है। अगले महीने जुलाई तक प्लांट लगाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान इस बार ऑक्सीजन को लेकर कोई अफरा-तफरी का माहौल न बने। किसी भी बीमार की जान कम से कम ऑक्सीजन की कमी से न जाए। इसके लिए पीएम केयर फंड से पूरे देश में 1213 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अगले माह जुलाई में लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इन संयंत्रों की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 35 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन की होगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय की सभी कंपनियां अपने सीएसआर फंड से जगह-जगह इस तरह के प्लाट लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज आईजीएल के फंड से लगाए गए संयंत्र की लागत ढाई करोड़ है। इससे प्रतिदिन 400 से 500 सिलिंडर भरे जा सकते हैं। प्रधान ने कहा कि यहां से गैस भी सप्लाई हो सकती हैऔर सिलिंडर भी भरे जा सकते हैं।

×
Date : 14 June 2021 Posted By : EDITOR
PM केयर फंड से लगेंगे 1213 प्लांट, तीसरी लहर में नहीं होगी ऑक्सीजन (oxygen की कमी
News Image

नई दिल्ली । देश में तीसरी लहर के दौरान किसी मरीज को ऑक्सीजन की कमी से जान न गंवाना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। इसके लिए पीएम केयर फंड से पूरे देश में 1213 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है। अगले महीने जुलाई तक प्लांट लगाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को पंजाबी बाग स्थित महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान इस बार ऑक्सीजन को लेकर कोई अफरा-तफरी का माहौल न बने। किसी भी बीमार की जान कम से कम ऑक्सीजन की कमी से न जाए। इसके लिए पीएम केयर फंड से पूरे देश में 1213 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अगले माह जुलाई में लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इन संयंत्रों की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 35 हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन की होगी। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय की सभी कंपनियां अपने सीएसआर फंड से जगह-जगह इस तरह के प्लाट लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज आईजीएल के फंड से लगाए गए संयंत्र की लागत ढाई करोड़ है। इससे प्रतिदिन 400 से 500 सिलिंडर भरे जा सकते हैं। प्रधान ने कहा कि यहां से गैस भी सप्लाई हो सकती हैऔर सिलिंडर भी भरे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]