सूर्योदय पर शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ हुई घट स्थापना... देवी भागवत कथा में भक्तों ने सुना भगवान शिव और भगवती सती के विवाह का दिव्य प्रसंग - Update Now News

सूर्योदय पर शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ हुई घट स्थापना… देवी भागवत कथा में भक्तों ने सुना भगवान शिव और भगवती सती के विवाह का दिव्य प्रसंग

– यज्ञ आहुतियों और देवी भागवत कथा का हजारों ने लिया लाभ
– ‘अति विशाल नवरात्रि महामहोत्सव’ का पहला दिन… 2 अक्टूबर तक वीआईपी परस्पर नगर में चल रहा पूज्यपाद जगतगुरु श्री श्री 1008 आचार्य वसंत विजयानंद गिरिजी महाराज के सानिध्य में आयोजन

इंदौर : इंदौर में हो रहे ‘अति विशाल नवरात्रि महामहोत्सव’ की शुरुआत सोमवार को सूर्योदय पर शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना से हो गई। ये भव्य और अद्वितीय धार्मिक आयोजन 2 अक्टूबर तक वीआईपी परस्पर नगर में कृष्णगिरी पीठाधीश्वर, पूज्यपाद जगतगुरु श्री श्री 1008 आचार्य वसंत विजयानंद गिरिजी महाराज के सानिध्य में होगा। आज सुबह घट स्थापना के बाद यज्ञ आहुतियों और शाम को देवी भागवत कथा में हजारों भक्तों और आचार्यश्री के अनुयायियों ने धर्म और भक्ति लाभ लिया।
कृष्णगिरी पीठाधीश्वर, पूज्यपाद जगतगुरु श्री श्री 1008 आचार्य वसंत विजयानंद गिरिजी महाराज ने बताया कि इस बार विशेष नवरात्रि सर्वात्र सिद्धी योग के साथ ब्रह्म योग में एक तिथि वृद्धि के साथ सैकड़ों वर्षों में देखने में आई है। एक तिथि की वृद्धि के साथ ब्रह्म योग, सर्वात्र सिद्धी योग भी आया है, जो भक्तों को अनुष्ठान, पूजा, भक्ति से नवरात्रि के पर्व में अति विशेष सुख-शांति, समृद्धि का लाभ दिलाएगा। नवरात्रि महामहोत्सव के सभी कार्यक्रमों की शुरुआत सूर्योदय के समय 108 विशाल दिव्य अष्ट लक्ष्मी युक्त महाकलश, जिसमें विभिन्न औषधियां और समृद्धि दायक वस्तुओं को पूरित कर रखा गया है, उनकी स्थापना और मां महालक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना के साथ हो गई है। सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन काशी से आए 145 विद्वान पंडितों ने 1 करोड़ कुमकुम अर्चन में से 10 लाख कुमकुम अर्चन की आराधना भी की। यज्ञ में 1 लाख विशेष आहुतियां दी गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं लाल और पुरुष सफेद वस्त्र में यज्ञ में बैठे।
विभिन्न वर्गों के लिए विशेष प्रवचन
आयोजन स्थल पर हर दिन शाम 7 से रात 10 बजे तक देवी भागवत कथा भी हो रही है। आज पहले दिन आचार्यश्री के मुख से देवी भागवत कथा का श्रवण लाभ लेने के लिए हजारों की संख्या में समय से पहले ही भक्त पहुंचे। भक्तों ने देवी भागवत कथा में भगवान शिव और भगवती सती के विवाह के दिव्य प्रसंग को नम आंखों से सुना। पहले दिन भक्तों को नवरात्रि में मां भगवती की प्रत्यक्ष कृपा प्राप्त होने के लिए करने वाले उपायों की जानकारी भी दी गई। हर दिन आयोजन स्थल पर विभिन्न वर्गों के लिए विशेष प्रवचन भी होंगे। इसके बाद यहां कवि सम्मेलन और अन्य प्रस्तुतियां भी होगी। भक्तों के लिए उपवास और सामान्य भोजन प्रसाद की निःशुल्क व्यवस्था रात 1 बजे तक जारी रहेगी।

×
Date : 23 September 2025 Posted By : EDITOR
सूर्योदय पर शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ हुई घट स्थापना… देवी भागवत कथा में भक्तों ने सुना भगवान शिव और भगवती सती के विवाह का दिव्य प्रसंग
News Image

सूर्योदय पर शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ हुई घट स्थापना... देवी भागवत कथा में भक्तों ने सुना भगवान शिव और भगवती सती के विवाह का दिव्य प्रसंग

- यज्ञ आहुतियों और देवी भागवत कथा का हजारों ने लिया लाभ
- ‘अति विशाल नवरात्रि महामहोत्सव’ का पहला दिन... 2 अक्टूबर तक वीआईपी परस्पर नगर में चल रहा पूज्यपाद जगतगुरु श्री श्री 1008 आचार्य वसंत विजयानंद गिरिजी महाराज के सानिध्य में आयोजन

इंदौर : इंदौर में हो रहे ‘अति विशाल नवरात्रि महामहोत्सव’ की शुरुआत सोमवार को सूर्योदय पर शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना से हो गई। ये भव्य और अद्वितीय धार्मिक आयोजन 2 अक्टूबर तक वीआईपी परस्पर नगर में कृष्णगिरी पीठाधीश्वर, पूज्यपाद जगतगुरु श्री श्री 1008 आचार्य वसंत विजयानंद गिरिजी महाराज के सानिध्य में होगा। आज सुबह घट स्थापना के बाद यज्ञ आहुतियों और शाम को देवी भागवत कथा में हजारों भक्तों और आचार्यश्री के अनुयायियों ने धर्म और भक्ति लाभ लिया।
कृष्णगिरी पीठाधीश्वर, पूज्यपाद जगतगुरु श्री श्री 1008 आचार्य वसंत विजयानंद गिरिजी महाराज ने बताया कि इस बार विशेष नवरात्रि सर्वात्र सिद्धी योग के साथ ब्रह्म योग में एक तिथि वृद्धि के साथ सैकड़ों वर्षों में देखने में आई है। एक तिथि की वृद्धि के साथ ब्रह्म योग, सर्वात्र सिद्धी योग भी आया है, जो भक्तों को अनुष्ठान, पूजा, भक्ति से नवरात्रि के पर्व में अति विशेष सुख-शांति, समृद्धि का लाभ दिलाएगा। नवरात्रि महामहोत्सव के सभी कार्यक्रमों की शुरुआत सूर्योदय के समय 108 विशाल दिव्य अष्ट लक्ष्मी युक्त महाकलश, जिसमें विभिन्न औषधियां और समृद्धि दायक वस्तुओं को पूरित कर रखा गया है, उनकी स्थापना और मां महालक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना के साथ हो गई है। सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन काशी से आए 145 विद्वान पंडितों ने 1 करोड़ कुमकुम अर्चन में से 10 लाख कुमकुम अर्चन की आराधना भी की। यज्ञ में 1 लाख विशेष आहुतियां दी गई। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं लाल और पुरुष सफेद वस्त्र में यज्ञ में बैठे।
विभिन्न वर्गों के लिए विशेष प्रवचन
आयोजन स्थल पर हर दिन शाम 7 से रात 10 बजे तक देवी भागवत कथा भी हो रही है। आज पहले दिन आचार्यश्री के मुख से देवी भागवत कथा का श्रवण लाभ लेने के लिए हजारों की संख्या में समय से पहले ही भक्त पहुंचे। भक्तों ने देवी भागवत कथा में भगवान शिव और भगवती सती के विवाह के दिव्य प्रसंग को नम आंखों से सुना। पहले दिन भक्तों को नवरात्रि में मां भगवती की प्रत्यक्ष कृपा प्राप्त होने के लिए करने वाले उपायों की जानकारी भी दी गई। हर दिन आयोजन स्थल पर विभिन्न वर्गों के लिए विशेष प्रवचन भी होंगे। इसके बाद यहां कवि सम्मेलन और अन्य प्रस्तुतियां भी होगी। भक्तों के लिए उपवास और सामान्य भोजन प्रसाद की निःशुल्क व्यवस्था रात 1 बजे तक जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]