goa-court-acquits-tehelka-founder-tarun-tejpal-in-2013-rape-case

तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल (Tarun Tejpal) को गोवा कोर्ट ने बलात्कार के आरोप से बरी किया

 

तरुण तेजपाल पर 7 और 8 नवंबर 2013 को समाचार पत्रिका के आधिकारिक कार्यक्रम – THiNK 13 उत्सव के दौरान गोवा के बम्बोलिम में स्थित ग्रैंड हयात होटल के लिफ्ट के अंदर महिला की इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती करने का आरोप लगाया गया था.

पणजी: गोवा की सत्र अदालत ने पत्रकार तरुण तेजपाल को बलात्कार के मामले में शुक्रवार को बरी कर दिया. तहलका पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक पर 2013 में गोवा के एक ‘लग्जरी होटल’ की लिफ्ट के भीतर महिला साथी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था.अदालत पहले तीन बार कई कारणों का हवाला देते हुए फैसले को स्थगित कर चुकी है. इससे पहले अदालत 27 अप्रैल को फैसला सुनाने वाली थी लेकिन न्यायाधीश ने फैसला 12 मई तक स्थगित कर दिया था. 12 मई को फैसला एक बार फिर 19 मई के लिए टाल दिया गया था और फिर 19 मई को फैसला 21 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.गोवा पुलिस ने नवम्बर 2013 में तेजपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.तेजपाल मई 2014 से जमानत पर बाहर हैं. गोवा अपराध शाखा ने उनके खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया.
उन पर भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 342 (गलत तरीके से रोकना), 342 (गलत तरीके से बंधक बनाना), 354 (गरिमा भंग करने की मंशा से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना), 354-ए (यौन उत्पीड़न), धारा 376 की उपधारा दो (फ) (पद का दुरुपयोग कर अधीनस्थ महिला से बलात्कार) और 376 (2) (क) (नियंत्रण कर सकने की स्थिति वाले व्यक्ति द्वारा बलात्कार) के तहत मुकदमा चला.
तेजपाल ने इससे पहले बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर अपने ऊपर आरोप तय किए जाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा बोले- खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अपने सांसद राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटाने का आग्रह किया है। इसके बाद […]

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]