Good news for Adani Group, got a big order of Rs 25,000 crore

Adani Group के लिए आई खुशखबरी, मिला 25,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

Mumbai: देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक गौतम अडानी मंगलवार को महाकुंभ में पहुंचे, जहां पर उन्होंने लोगों को खुद अपने हाथों से बनाकर खाना परोसा। इसी दिन अडानी ग्रुप के लिए एक खुशखबरी आई। अडानी समूह की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) को 25,000 करोड़ रुपए मूल्य की भादला-फतेहपुर एचवीडीसी परियोजना मिल गई है। यह कंपनी को मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। एईएसएल ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह इस परियोजना के जरिए राजस्थान से छह गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा को उत्तरी भारत के विभिन्न केंद्रों तक पहुंचाने का काम करेगी।
कंपनी ने कहा कि राजस्थान के भादला और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बीच प्रस्तावित यह परियोजना मिलने के साथ उसकी ऑर्डरबुक बढ़कर 54,761 करोड़ रुपए हो गई है। अडानी ग्रुप की कंपनी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। कंपनी ने इस परियोजना को साढ़े चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। एईएसएल ने यह परियोजना शुल्क-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) के तहत हासिल की। हालांकि कंपनी यह डील 20 जनवरी 2025 को ही कंपनी को मिल गई थी लेकिन कंपनी ने आज इसके बारे में शेयर मार्केट में जानकारी दी।
कार्बन-कटौती में हमारी भूमिका अहम- कंदर्प पटेल
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कंदर्प पटेल ने कहा कि देश के कुछ सबसे मुश्किल इलाकों से नवीकरणीय ऊर्जा के कुशल परिवहन को सक्षम कर और उसे राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़कर एईएसएल भारत की कार्बन-कटौती यात्रा में अपनी भूमिका निभा रही है। हम परियोजना को समय पर और न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव के साथ पूरा करने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी एवं तरीकों का इस्तेमाल करेंगे। एईएसएल देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बिजली transmission कंपनी है।

×
Date : 23 January 2025 Posted By : EDITOR
Adani Group के लिए आई खुशखबरी, मिला 25,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]