राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय इंदौर में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास - Update Now News

राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय इंदौर में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय इंदौर में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

जननायक टंट्या भील बालक छात्रावास, एरोपोनिक्स यूनिट, ऑडिटोरियम और कॉलेज के मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को इंदौर के कृषि महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय परिसर में जननायक टंट्या भील बालक छात्रावास, एरोपोनिक्स यूनिट, महाविद्यालय के मुख्य द्वार, ऑडिटोरियम व कन्या छात्रावास के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। नवीन कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में देश में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। फलस्वरूप देश का कृषि उत्पादन बढ़ा है। किसानो की आय में वृद्धि भी हुई है। उन्होंने कृषि महाविद्यालयों में छात्र- छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय के कृषि नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से कृषि भूमि, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल असर होता है। इसलिए अब जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा है। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में मोटे अनाज “श्रीअन्न” पर केंद्रित पोस्टर का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री अरविंद शुक्ला ने बताया कि इंदौर का कृषि महाविद्यालय वर्ष 1924 में स्थापित हुआ है। महाविद्यालय में दलहन और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में लगातार अनुसंधान किये जा रहे हैं। इंदौर के कृषि महाविद्यालय में सभी विद्यार्थी “ग्रीन ग्रेजुएशन कार्यक्रम” के तहत महाविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत नियमित पौधे लगाते हैं। साथ ही उनका पालन पोषण भी करते हैं।इस अवसर पर दलहन अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ. ए. के. तिवारी इंदौर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, कृषि वैज्ञानिक, छात्र- छात्राएँ और किसान मौजूद थे।

×
Date : 26 November 2025 Posted By : EDITOR
राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय इंदौर में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
News Image

राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय इंदौर में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

जननायक टंट्या भील बालक छात्रावास, एरोपोनिक्स यूनिट, ऑडिटोरियम और कॉलेज के मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को इंदौर के कृषि महाविद्यालय में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय परिसर में जननायक टंट्या भील बालक छात्रावास, एरोपोनिक्स यूनिट, महाविद्यालय के मुख्य द्वार, ऑडिटोरियम व कन्या छात्रावास के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। नवीन कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों में देश में कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। फलस्वरूप देश का कृषि उत्पादन बढ़ा है। किसानो की आय में वृद्धि भी हुई है। उन्होंने कृषि महाविद्यालयों में छात्र- छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
राज्यपाल श्री पटेल ने कृषि महाविद्यालय के कृषि नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से कृषि भूमि, मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल असर होता है। इसलिए अब जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा है। राज्यपाल श्री पटेल ने कार्यक्रम में मोटे अनाज "श्रीअन्न" पर केंद्रित पोस्टर का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री अरविंद शुक्ला ने बताया कि इंदौर का कृषि महाविद्यालय वर्ष 1924 में स्थापित हुआ है। महाविद्यालय में दलहन और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में लगातार अनुसंधान किये जा रहे हैं। इंदौर के कृषि महाविद्यालय में सभी विद्यार्थी "ग्रीन ग्रेजुएशन कार्यक्रम" के तहत महाविद्यालय परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत नियमित पौधे लगाते हैं। साथ ही उनका पालन पोषण भी करते हैं।इस अवसर पर दलहन अनुसंधान केंद्र के पूर्व निदेशक डॉ. ए. के. तिवारी इंदौर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता, कृषि वैज्ञानिक, छात्र- छात्राएँ और किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]