Grah Gochar 5 zodiac signs will become rich

Grah Gochar : गुरु और शनि की बदली चाल से 5 राशियां होंगी मालामाल

 

Grah Gochar : गुरु और शनि की बदली चाल से 5 राशियां होंगी मालामाल

UNN: वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार, साल 2025 की शुरुआत ग्रहों के संसार में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के साथ हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के दो बेहद महत्वपूर्ण ग्रह देवताओं के गुरु बृहस्पति और कर्म के फलदाता और न्यायाधीश शनिदेव अपनी राशि बदल रहे हैं। बता दें कि यहां देवगुरु बृहस्पति और शनिदेव के आगामी साल में राशि परिवर्तन की चर्चा इस लिए हो रही है, क्योंकि ये दोनों बेहद धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। गुरु ग्रह बृहस्पति एक राशि में लगभग 1 साल रहते हैं, तो शनिदेव एक राशि में 2.5 साल विराजमान रहते हैं। यही कारण है कि इनका प्रभाव जीवन पर बेहद गहरा और व्यापक होता है।

गुरु और शनि कब बदलेंगे अपनी चाल?
गुरु बृहस्पति अभी शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि में गोचर है। इस राशि में वे 1 मई, 2024 को प्रविष्ट हुए थे। उनका आगामी राशि परिवर्तन 14 मई, 2025 को मिथुन राशि होगा। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। वहीं, शनि ग्रह अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। उनका अगला राशि परिवर्तन 29 मार्च, 2025 को मीन राशि में होगा, जिसके स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं।
गुरु-शनि की चाल का राशियों पर असर
मेष राशि
मेष राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस करेंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित रहेंगे और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। व्यापार में भी वृद्धि होगी और नए ग्राहक मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा और आय में वृद्धि होगी। नए निवेश लाभदायक साबित हो सकते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलने चिंता और फिक्र दूर होंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवन नए अवसर और नए रिश्ते बन सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जा में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक शांत और धैर्यवान रहेंगे। आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। नई जॉब पाने में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिरता आएगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में विस्तार होगा और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। आय में वृद्धि होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। विवादों का निपटारा शांतिपूर्वक होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। नए रिलेशनशिप बन सकते हैं। मानसिक तनाव कम होगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक अधिक संवादशील और मिलनसार होंगे। वे नए लोगों से मिलेंगे और अपने सामाजिक दायरे का विस्तार करेंगे। धन कमाने के प्रयास सफल होंगे। लेखन, संचार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार से इनकम बढ़ेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि होगी। विपणन और प्रचार-प्रसार से लाभ होगा। कानूनी मामलों में से जुड़े विवादों का निपटारा आपके हक में होगा। रुके और बिगड़े काम में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ से आगे बढ़ते हुए विवाह के योग बन सकते हैं। पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिलने से मन खुश रहेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक थोड़े भावुक और संवेदनशील रहेंगे। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। नौकरी में सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आय में स्थिरता रहेगी। व्यापार में स्थिरता रहेगी और ग्राहक आधार बढ़ेगा। लंबे समय से चले आ रहे किसी मुकदमे में जीत मिल सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। रिलेशनशिप और लव लाइफ में संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आत्मविश्वासी और बेहतर नेतृत्व क्षमता वाले होंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। जॉब से धन कमाने के प्रयास में बेहद सफलता मिलेगी। प्रमोशन मिलने के पूरे चांसेज हैं। स्टूडेंट्स की करियर में उन्नति होगी। व्यापार में विस्तार होगा और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। आय में वृद्धि होगी और धन लाभ के योग बनेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। विवादों का निपटारा शांतिपूर्वक होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक तनाव कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Saturn Retrograde in Pisces is a time for karmic correction, emotional healing and lasting growth: Ashutosh Clairvoyant

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Saturn Retrograde in Pisces is a time for karmic correction, emotional healing and lasting growth: Ashutosh Clairvoyant Mumbai: Astrologer, numerologist and healer Ashutosh Clairvoyant has shared his in-depth predictions on Saturn Retrograde in Pisces, which begins on July 26 and continues until December 10, 2026. According to him, this 138-day […]

The moment a third person is given too much space in a relationship, problems begin: Dr Y Rakhi on Nidhi Vasandani’s podcast

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The moment a third person is given too much space in a relationship, problems begin: Dr Y Rakhi on Nidhi Vasandani’s podcast Mumbai: Astrologer Dr Y Rakhi was a guest in former journalist Nidhi Vasandan’s podcast. She shared why relationships are breaking down, what soulmates really mean, and why parents […]