Great offer for Jio cricket lovers

IPL 2025: जियो क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार ऑफर

IPL 2025: जियो क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार ऑफर

Mumbai:  रिलायंस इंडस्ट्रीज यानी अंबानी परिवार की कंपनी जियो क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। जियो सिम उपभोक्ता यदि 299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज करवाते हैं तो वे आईपीएल 2025 का पूरा सीजन मुफ्त में देख सकेंगे। आसान शब्दों में कहें तो जियो ने 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। बता दें कि आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा और इसका फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 74 मैच होंगे, जो 13 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, ओपनिंग सेरेमनी की मेजबानी कोलकाता करेगा। जियो ने इस ऑफर के तहत दो प्लान पेश किए हैं। जो पुराने ग्राहक 31 मार्च तक 299 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज करवाते हैं, वे इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, जो ग्राहक 31 मार्च तक नई जियो सिम खरीदकर कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराते हैं, उन्हें भी 90 दिनों का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]