Nagpur violence: 140 inflammatory posts identified on social media

नागपुर हिंसा : सोशल मीडिया पर 140 भड़काऊ पोस्ट की पहचान की गई

नागपुर हिंसा : सोशल मीडिया पर 140 भड़काऊ पोस्ट की पहचान की गई

मुंबईः महाराष्ट्र साइबर ने नागपुर हिंसा को लेकर सांप्रदायिक द्वेष फैलाने के इरादे से सोशल मीडिया मंचों पर साझा किए गए 140 से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक, इंस्टाग्राम, ‘एक्स’ और यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री को तत्काल हटाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम 2000 की धारा 79(3)(बी) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार, आपत्तिजनक सामग्री जिन खातों से प्रसारित की गई थी, उन्हें संचालित करने वाले लोगों की वास्तविक पहचान उजागर करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर ने नागपुर सिटी साइबर पुलिस थाने के साथ समन्वय करके नागपुर दंगों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री (लिखित संदेश, फोटो, वीडियो, ऑडियो) प्रसारित करने में शामिल कई सोशल मीडिया खातों की पहचान की है।

×
Date : 20 March 2025 Posted By : EDITOR
नागपुर हिंसा : सोशल मीडिया पर 140 भड़काऊ पोस्ट की पहचान की गई
News Image

नागपुर हिंसा : सोशल मीडिया पर 140 भड़काऊ पोस्ट की पहचान की गई

मुंबईः महाराष्ट्र साइबर ने नागपुर हिंसा को लेकर सांप्रदायिक द्वेष फैलाने के इरादे से सोशल मीडिया मंचों पर साझा किए गए 140 से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट की पहचान की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि ये आपत्तिजनक पोस्ट फेसबुक, इंस्टाग्राम, ‘एक्स' और यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री को तत्काल हटाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम 2000 की धारा 79(3)(बी) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारी के अनुसार, आपत्तिजनक सामग्री जिन खातों से प्रसारित की गई थी, उन्हें संचालित करने वाले लोगों की वास्तविक पहचान उजागर करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 94 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर ने नागपुर सिटी साइबर पुलिस थाने के साथ समन्वय करके नागपुर दंगों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री (लिखित संदेश, फोटो, वीडियो, ऑडियो) प्रसारित करने में शामिल कई सोशल मीडिया खातों की पहचान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip एशियाई विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को म.प्र. सरकार देगी एक करोड़ रूपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रत्येक महिला हॉकी खिलाड़ी को 5-5 लाख करेंगे प्रदान भोपाल के खेल प्रेमियों में नजर आया अभूतपूर्व उत्साह अंतिम मुकाबले में भारत ने महिला हॉकी का खिताब 3-1 से जीता भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. […]

‘महिला आरक्षण विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे’, बंगाल सीएम शुभेंदु ने समर्थन की अपील की

📰 Generate e-Paper Clip ‘महिला आरक्षण विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे’, बंगाल सीएम शुभेंदु ने समर्थन की अपील की कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को विश्वास जताया कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिला आरक्षण लागू करने से संबंधित विधेयक संसद में दो-तिहाई बहुमत से पारित होंगे। उन्होंने सभी […]