Gujarat Police files FIR against SFJ disrupt World Cup

विश्व कप बाधित करने की धमकी के लिए SFJ प्रमुख पन्नून के खिलाफ गुजरात पुलिस ने दर्ज की FIR

 

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने खालिस्तानी आतंकवादी और सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसने आईसीसी विश्व कप, खास कर टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को बाधित करने की धमकी दी थी। यह समारोह 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। साइबर क्राइम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हां, हमने पन्नून के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह आतंक फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर नफरत फैला रहा है। अधिकारी ने कहा, “उसने कई प्रमुख व्यक्तियों को फोन किया है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। वह देश की एकता और अखंडता को खतरा पहुंचा रहा है और उसी का संज्ञान लेते हुए हमने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों को यूके फोन नंबर प्लस 44 7418 343648 से कॉल आई, जिसमें आतंकवादी द्वारा पहले से रिकॉर्ड किया गया ऑडियो मैसेज चलाया गया। पन्नुन द्वारा धमकी भरा कॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 121 ए, 153 ए, 153 बी (1) (सी), 505 (1) बी, आईटी एक्ट की धारा 66 एफ और धारा 16 (1) (ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]