Political meeting suddenly intensified in Bihar

बिहार में अचानक सियासी मुलाकात तेज, निकाले जाने लगे मायने

 

पटना। आम तौर पर चुनाव के एक – दो महीने पहले गठबंधन के नेताओं की मुलाकात का सिलसिला तेज होता है। अगले साल संभावित लोकसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है, ऐसे में नेताओं के बीच तेज हुए मुलाकात को लेकर मायने निकाले जाने लगे हैं। हाल के दिनों में देखे तो रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे थे, हालांकि इस दिन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके एक दिन के बाद नीतीश कुमार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास पहुंच गए। इस दिन लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात हुई और दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान, आम तौर पर देखा जाए तो नीतीश कुमार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने पहुंचते रहे हैं लेकिन गुरुवार को लालू प्रसाद अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए और नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दिन भी दोनों नेताओं की अकेले में 30 से 35 मिनट तक बातचीत हुई। इन मुलाकातों के बाद लालू प्रसाद की पार्टी राजद के नेताओं ने शुक्रवार को नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार के लिए सबसे योग्य बताकर सियासत को गर्म कर दिया।

×
Date : 30 September 2023 Posted By : EDITOR
बिहार में अचानक सियासी मुलाकात तेज, निकाले जाने लगे मायने
News Image

 

पटना। आम तौर पर चुनाव के एक - दो महीने पहले गठबंधन के नेताओं की मुलाकात का सिलसिला तेज होता है। अगले साल संभावित लोकसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है, ऐसे में नेताओं के बीच तेज हुए मुलाकात को लेकर मायने निकाले जाने लगे हैं। हाल के दिनों में देखे तो रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे थे, हालांकि इस दिन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके एक दिन के बाद नीतीश कुमार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास पहुंच गए। इस दिन लालू प्रसाद से उनकी मुलाकात हुई और दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान, आम तौर पर देखा जाए तो नीतीश कुमार राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने पहुंचते रहे हैं लेकिन गुरुवार को लालू प्रसाद अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए और नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दिन भी दोनों नेताओं की अकेले में 30 से 35 मिनट तक बातचीत हुई। इन मुलाकातों के बाद लालू प्रसाद की पार्टी राजद के नेताओं ने शुक्रवार को नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार के लिए सबसे योग्य बताकर सियासत को गर्म कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]